प्रियंका चाय वाली के ऊपर बनेगी फ़िल्म? अक्षरा सिंह बोली मैं निभाउंगी प्रियंका का रोल

पटना में इन दिनों हर जगह ग्रेजुएट चाय वाली प्रियंका (Graduate Priyanka Chaiwali) का नाम छाया हुआ है। सोशल मीडिया से लेकर इंटरनेट के कई प्लेटफार्म पर भी ग्रेजुएट चायवाली के टी स्टॉल (Graduate Priyanka Chaiwali Tea Stall) के चर्चे सुर्खियां बटोरते नजर आ रहे हैं। वहीं अब ग्रेजुएट चाय वाली प्रियंका से मिलने उनके टी स्टॉल पर अचानक भोजपुरी की मशहूर सिंगर और एक्ट्रेस अक्षरा सिंह (Graduate Priyanka Chaiwali Meet Akshara Singh) भी पहुंच गई है। अक्षरा सिंह ने प्रियंका से मिलकर उनको उनके आने वाले भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि बिस्किट खाने का मन था इसलिए चली आई।

Akshara Singh And Priyanka Chaiwali

चायवाली प्रिंयका पर क्या बनेगी फिल्म

इस दौरान अक्षरा सिंह ने कुछ ऐसा कहा जिसे लेकर अब प्रियंका की बायोपिक को लेकर भी सोशल मीडिया पर सवाल उठने लगे हैं। दरअसल अक्षरा सिंह ने प्रियंका से मुलाकात के बाद कहा प्रियंका ने बेहतर काम किया है और आगे भी अगर वह ऐसा ही बेहतर काम करती रही, तो मैं फिल्म में प्रियंका का किरदार निभाउंगी।

Akshara Singh And Priyanka Chaiwali

whatsapp channel

google news

 

गौरतलब है कि ग्रेजुएट चाय वाली प्रियंका गुप्ता ने रिजर्वेशन करने के बाद पटना में पिस्तौल चलाने का काम शुरू किया था, जिसके बाद उनका नाम एक दिन चर्चाओं में आया और खबरों के गलियारों में छा गया। उन्होंने सबसे पहले पटना वूमंस कॉलेज के पास चाय की दुकान खोली, जिसके बाद उनकी पहल की काफी सराहना भी की गई। इसके बाद इंटरनेट पर प्रियंका का नाम और काम दोनों ही वायरल होने लगा, लेकिन किन्ही कारणवश पटना वूमंस कॉलेज के पास से उन्हें अपनी दुकान को बोरिंग कनाल रोड पर शिफ्ट करना पड़ा।

Akshara Singh And Priyanka Chaiwali

ऐसे में शनिवार को अचानक से भोजपुरी की मशहूर एक्ट्रेस अक्षरा सिंह उनके टी स्टॉल पर पहुंची और उनसे मुलाकात कर उन्हें आने वाले भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। साथ ही उन्होंने इस दौरान प्रियंका ग्रेजुएट चाय वाली के साथ कई तस्वीरें भी खिंचवाई। बता दे इस दौरान अक्षरा सिंह ने चाय पीने के बाद प्रियंका को एक कप चाय के बदले 2100 रूपये दिए। इस दौरान ग्रेजुएट चाय वाली ने पैसे लेने से मना कर दिया, लेकिन एक्ट्रेस ने कहा कि यह आशीर्वाद है… इसे रख लो… जिसके बाद प्रियंका ने वो पैसे रख लिये।

Akshara Singh And Priyanka Chaiwali

बता दे प्रियंका बीएचयू से इकनॉमिक्स में ग्रेजुएट कर चुकी है। उनके टी स्टॉल पर कई अलग-अलग तरह की चाय मिलती हैं, जिनकी कीमत 10 से ₹30 तक है

Share on