कभी पवन सिंह और अक्षरा सिंह की जोड़ी मचाती थी गदर, जान से मारने की धमकी के साथ खत्म हो गया रिश्ता

Pawan Singh And Akshara Singh: पवन सिंह को भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री का पावर स्टार कहा जाता है। पवन सिंह के साथ भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में अब तक कई हीरोइनों ने काम किया है। हालांकि सबसे ज्यादा पवन सिंह और अक्षरा सिंह की जोड़ी ने सुर्खियां बटोरी है। दोनों की रोमांटिक केमिस्ट्री से लेकर नोकझोंक तक सब कुछ फैंस ने काफी पसंद किया है। इतना ही नहीं एक दौर ऐसा भी रहा जब पवन सिंह और अक्षरा सिंह के डेट करने की खबरों में काफी तूल पकड़ा। यह भी कहा जाने लगा कि दोनों जल्द ही शादी कर लेंगे। इस दौरान कई बार दोनों के गुपचुप तरीके से शादी करने की खबर भी वायरल हुई।

Pawan Singh And Akshara Singh

दूसरी शादी की खबर के बाद टूट गया रिश्ता

पवन सिंह और अक्षरा सिंह की जोड़ी को पसंद करने वाले उनके फैंस को सबसे बड़ा झटका तब लगा, जब दोनों के ब्रेकअप की खबरें सामने आई। इस दौरान पवन सिंह ने अक्षरा सिंह के साथ रिश्ते में रहते हुए अचानक से ज्योति सिंह से शादी कर ली थी। इस खबर ने अक्षरा सिंह को पूरी तरह से तोड़ कर रख दिया। पवन सिंह की शादी के खबर के बाद न सिर्फ पवन और अक्षरा का रिश्ता टूट गया, बल्कि इसी के साथ दोनों ने एक दूसरे के खिलाफ काफी जहर भी उगला। दोनों के ब्रेकअप की खबरों के साथ ही उन्होंने एक दूसरे पर कई गंभीर आरोप लगाए और कई आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग भी किया।

Pawan Singh And Akshara Singh

whatsapp channel

google news

 

कैसे हुई पवन और अक्षरा की लव स्टोरी की शुरुआत

पवन सिंह और अक्षरा सिंह की पहली मुलाकात एक शूटिंग के दौरान हुई थी। फिल्म के शूट के दौरान ही दोनों अच्छे दोस्त बने और इसके बाद दोनों ने एक साथ सिलसिलेवार कई प्रोजेक्ट में काम किया। दोनों की दोस्ती उनकी लगातार आती फिल्मों और गानों के साथ प्यार में बदल गई। यह जोड़ी एक दौर में भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की सुपरहिट जोड़ी कही जाती थी। यही वजह थी कि दोनों जब भी किसी फिल्म या म्यूजिक एल्बम में नजर आते तो बहुत सुपरहिट हो जाती।

Pawan Singh And Akshara Singh

एक वक्त ऐसा भी आया जब खुद अक्षरा सिंह ने इस बात को कुबूल किया कि वह पवन सिंह से प्यार करती है और उन्हें डेट कर रही हैं। उस दौरान अक्षरा ने पवन सिंह को लेकर यह भी कहा था कि वह बहुत सीरियस है और अपना भविष्य भी उन्हीं के साथ देखती है। इसी दौरान पवन सिंह ने भी अक्षरा के साथ अपने रिश्ते को कबूल कर लिया था, लेकिन तभी पवन सिंह ने अचानक रातों-रात किसी और से शादी कर ली और इस बात ने अक्षरा सिंह को पूरी तरह तोड़ दिया।

Pawan Singh And Akshara Singh

पवन सिंह के धोखे से डिप्रेशन में आ गई थी अक्षरा सिंह

भोजपुरी एक्टर पवन सिंह के शादी के खबर सुनने के बाद अक्षरा सिंह डिप्रेशन में आ गई। दोनों अलग रहने लगे और दोनों के ब्रेकअप की खबरें भी तूल पकड़ने लगी। एक इंटरव्यू में अक्षरा सिंह ने बताया कि उन्हें पवन सिंह की शादी के बारे में कुछ नहीं पता था। ब्रेकअप की खबरों के बाद अक्षरा ने एक दौरान मीडिया के सामने यह भी आरोप लगाया कि उनके एक्स ने उनका करियर तबाह करने और उन्हें जान से मारने की धमकी दी है और ऐसा इसलिए क्योंकि ज्योति सिंह से शादी के बाद भी पवन सिंह चाहते हैं कि मैं उनके साथ संबंध रखूं। इस बात का जब एक्ट्रेस ने विरोध किया तो शराब के नशे में धुत होकर उन्होंने उनके साथ मारपीट की और गाली गलौज भी किया।

उस दौरान दोनों के बीच का यह विवाद इतना ज्यादा बढ़ गया था कि बात परिवार के बीच आ गई थी। लगातार बिगड़ते हालातों को देखते हुए अक्षरा सिंह ने पवन सिंह के खिलाफ पुलिस स्टेशन में शिकायत भी दर्ज कराई। आज आलम यह है कि दोनों एक दूसरे की तरफ देखना भी पसंद नहीं करते हैं। यही वजह है कि ब्रेकअप के बाद दोनों कभी किसी फिल्म या एल्बम में एक साथ नजर नहीं आये।

Share on