आ गया Akshara Singh का ‘डार्लिंग’, खुलेआम इस शख्स संग मैडम लड़ा रही इश्क; देखें Video

Written by: Kavita Tiwari | biharivoice.com • 23 मई 2023, 3:43 अपराह्न

Akshara Singh Film Darling Trailer: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की फैशन क्वीन अक्षरा सिंह इन दिनों बैक-टू-बैक अपनी आ रही फिल्मों के शूट को लेकर बहुत ज्यादा बिजी हैं। जहां एक और अक्षरा विक्रम सिंह राजपूत के साथ अपनी अपकमिंग फिल्म ‘जानू आई लव यू’ की शूटिंग कर रही है, तो वहीं दूसरी ओर वह रजनीश मिश्रा की फिल्म ‘डार्लिंग’ में भी नजर आने वाली हैं। अक्षरा सिंह और राहुल शर्मा स्टारर इस फिल्म का ट्रेलर यूट्यूब पर रिलीज हो गया है। इस ट्रेलर को वर्ल्ड वाइड भोजपुरी के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। बस कुछ ही घंटों में इसके ट्रेलर को 293K लोग देख चुके हैं।

अक्षरा की ‘डार्लिंग’ का ट्रेलर हुआ रिलीज

भोजपुरी फिल्म डार्लिंग का ट्रेलर रिलीज हो गया है। इस फिल्म में अक्षरा सिंह और राहुल शर्मा मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं। वहीं इस ट्रेलर के रिलीज के दौरान पत्रकारों से बातचीत में लीड एक्टर राहुल शर्मा ने इसे अब तक की सबसे हटकर नायाब फिल्म बताया। उन्होंने कहा कि फिल्म में मेरा किरदार आज के जवान का है, जो दीवानगी की हदें क्रॉस कर अपने प्यार का इजहार करता है। यह फिल्म युवाओं को खासतौर पर पसंद आने वाली है। इस दौरान उन्होंने युवाओं से इस फिल्म को सिनेमाघर में देखने जाने की अपील की।

अक्षरा के काम के मुरीद हुए राहुल शर्मा

राहुल के साथ इस फिल्म में अक्षरा सिंह मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। राहुल ने अक्षरा की तारीफ करते हुए कहा- एक को-स्टार के तौर पर अक्षरा सिंह एक बेहतरीन एक्ट्रेस है। उन्होंने थ्रूआउट मुझे गाइड किया है। अभिनय से लेकर कैरेक्टर को पोट्रे करने तक उन्होंने मेरी बेहद मदद की है। उनके साथ काम करना बहुत अच्छा एक्सपीरियंस रहा। हालांकि पहले मैं उनके साथ काम करने को लेकर नर्वस था। दो-तीन दिन तक मैं इनसे डर भी रहा था, लेकिन बाद में पता चला कि वह काफी सहज और फ्रेंडली नेचर की इंसान है।

अक्षरा ने ‘डार्लिंग’ फिल्म को बताया बेस्ट

वह इस दौरान अक्षरा सिंह ने अपने को-स्टार की तारीफ करते हुए कहा- डार्लिंग जब इश्क करती है, तो कमाल और बेमिसाल करती है। बहुत सी फिल्में बनती हैं भोजपुरी में, लेकिन अधिकांश में यूथ को टारगेट नहीं कर पाते… लेकिन मेरे जीवन में मुझे खड़ा करने में यूथ का सबसे बड़ा योगदान है। मैं जो भी हूं यूथ की ही वजह से हूं। यह कॉलेज-स्कूल से आपकी हमारी कहानी है, जिसको हम रिलेट कर सकते हैं। अमेजिंग फिल्म… एक लड़की जो अपना मुकाम पाना चाहती है, उस लड़की के कैरेक्टर को निभाने का मौका मिला। इस फिल्म की केमिस्ट्री काफी जबरदस्त है।

बता दे इस फिल्म के निर्माता प्रदीप के शर्मा है और इसके निर्देशक रजनीश मिश्रा है। वहीं इस फिल्म में म्यूजिक भी रजनीश मिश्रा ने दिया है। इसके गानों को कानू मुखर्जी और संजीव शर्मा ने कोरियोग्राफ किया है। फिल्म में अक्षरा सिंह और राहुल शर्मा के अलावा श्रुति पाठक, अमित शुक्ला, संजय महानंद, रोहित सिंह मटरू और सुजान सिंह मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं।

About the Author :

Kavita Tiwari

मीडिया के क्षेत्र में करीब 7 साल का अनुभव प्राप्त हुआ। APN न्यूज़ चैनल से अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद कई अलग-अलग चैनलों में असिस्टेंट प्रोड्यूसर से लेकर रन-डाउन प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया। वहीं फिलहाल बीते 1 साल 6 महीने से बिहार वॉइस वेबसाइट के साथ नेशनल, बिजनेस, ऑटो, स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट की खबरों पर काम कर रही हूं। वेबसाइट पर दी गई खबरों के माध्यम से हमारा उद्देश्य लोगों को बदलते दौर के साथ बदलते भारत के बारे में जागरूक करना एवं देशभर में घटित हो रही घटनाओं के बारे में जानकारी देना है।