MMS लीक से गिरा अक्षरा सिंह का स्टारडम? नए गाने को लोग नहीं कर रहे पसंद, आपने देखा?

Written by: Kavita Tiwari | biharivoice.com • 11 मई 2023, 9:55 अपराह्न

Akshara Singh New Song: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की फैशन क्वीन अक्षरा सिंह आज किसी पहचान के मोहताज नहीं है। वही बिग बॉस के ओटीटी प्लेटफार्म से निकलने के बाद अक्षरा सिंह की फैन फॉलोइंग सिर्फ भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री तक ही सीमित नहीं है, बल्कि उन्हें चाहने वाले देशभर में फैले हुए हैं। बीते कुछ दिनों पहले अक्षरा सिंह का नाम उनके MMS स्कैंडल के चलते काफी बदनाम हुआ है। इस दौरान सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ, जिसे लेकर यह दावा किया गया कि अक्षरा सिंह का MMS वीडियो है।

आ गया अक्षरा सिंह का नया गाना

हालांकि चौतरफा बदनामी होने के बाद अक्षरा सिंह ने सफाई दी और कहा था कि ये उन्हें बदनाम करने की कोशिश की, वीडियों में नजर आ रही लड़की वह नहीं है, लेकिन इसके बावजूद भी हाल फिलहाल में रिलीज हुए उनके गाने पर उन्हें हमेशा की तरह लोगों का प्यार नहीं मिल रहा है। ऐसे में ये कहना गलत नहीं होगा कि MMS कांड के कारण अक्षरा सिंह का करियर डाउनफॉल झेल रहा है। बता दे हाल ही में अक्षरा सिंह का नया गाना कटनियां राजा जी रिलीज हो गया है। यह गाना व्यूज के मामले में काफी स्लो देखा जा रहा है।

ये भी पढ़ें- पवन सिंह से नहीं इस शख्स से हुआ था अक्षरा सिंह को पहला प्यार, खुद शेयर किया था एक्ट्रेस ने सीक्रेट

अक्षरा सिंह के के इस नए गाने कटानिया राजा जी को ऑडियंस से उतना प्यार नहीं मिल रहा जितना कि हमेशा उनके गानों को मिलता रहा है। अक्षरा के इस गाने को अब तक सिर्फ 48,000 लोगों ने ही सुना है। इस गाने का म्यूजिक अक्षरा के बाकी गानों की तरह ही बेहद जबरदस्त है, लेकिन इसके बावजूद भी लोग इसे पसंद नहीं कर रहे। बता दे अक्षरा सिंह के इस गाने के बोल यादव राज ने लिखे हैं और इससे म्यूजिक विक्की वॉक्स ने दिया है। इस गाने पर खुद अक्षरा सिंह ने भी अपनी रियल वीडियो बनाकर अपलोड किए हैं, लेकिन लोग उनके इस गाने को कुछ खास पसंद नहीं कर रहे।

अक्षरा ने रील बनाकर गाने का किया प्रमोशन

बता दे अक्षरा सिंह ने अपने इस नए गाने पर कई रील वीडियो बनाकर अपनी इंस्टाग्राम पर अपलोड किए हैं। वह लगातार इस गाने को प्रमोट कर रही हैं, लेकिन इसके बावजूद भी उनके इस गाने पर लोगों से कुछ खास रिएक्शन नहीं मिल रहे। वही अक्षरा सिंह ने एक और वीडियो अपलोड किया है, जिसमें वह मिरर के सामने जिम में खड़ी सेल्फी फ्रेम में वीडियो बना रही है। इस वीडियो को शेयर करते हुए अक्षरा सिंह ने कैप्शन में लिखा- रूप धूप में हो जाई खराब.. अही से जिम में काटातानी दिन. हमारा बिहार और यूपी फॉक संगीत के मामले में बहुत अमीर है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Akshara Singh (@singhakshara)

MMS कांड से फिसला अक्षरा सिंह का करियर

अक्षरा सिंह के इस वीडियो पर ऑडियंस के कुछ खास रिएक्शन नहीं आ रहे हैं। बता दे अक्षरा सिंह ने पिछले 1 से 1.5 महीने के अंदर जितने भी सॉन्ग या वीडियो अपलोड किए हैं, उन पर एक लाख भी व्यूज का आंकड़ा मुश्किल से पहुंच पाया है। बात चाहे उनके होली गानों की हो या फिर देवी गीतों की… MMS लीक कंट्रोवर्सी के बाद से लोगों से उनके नए गानों को कुछ खासा प्यार नहीं मिल रहा है।

About the Author :

Kavita Tiwari

मीडिया के क्षेत्र में करीब 7 साल का अनुभव प्राप्त हुआ। APN न्यूज़ चैनल से अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद कई अलग-अलग चैनलों में असिस्टेंट प्रोड्यूसर से लेकर रन-डाउन प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया। वहीं फिलहाल बीते 1 साल 6 महीने से बिहार वॉइस वेबसाइट के साथ नेशनल, बिजनेस, ऑटो, स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट की खबरों पर काम कर रही हूं। वेबसाइट पर दी गई खबरों के माध्यम से हमारा उद्देश्य लोगों को बदलते दौर के साथ बदलते भारत के बारे में जागरूक करना एवं देशभर में घटित हो रही घटनाओं के बारे में जानकारी देना है।