Akshara Singh Life Style: अक्षरा सिंह को भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की डीवा फैशन क्वीन कहा जाता है। अक्षरा सिंह ने अपनी खूबसूरती, अपनी आवाज और अपने दमदार अभिनय से भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में नाम शोहरत और पैसा कमाया है। आज अक्षरा सिंह किसी पहचान की मोहताज नहीं है। अक्षरा सिंह की खूबसूरती आज भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के लाखों-करोड़ों चाहने वालों को उनका दीवाना बनाती है। ऐसे में आइये आपको बताएं आज कितने करोड़ की मालकिन है अक्षरा सिंह… और कैसा है उनका लाइफ़स्टाइल?
बिग बॉस के ओटीटी प्लेटफॉर्म ने बदल दी किस्मत
यह तो सभी जानते हैं कि अक्षरा सिंह भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री से करियर की शुरुआत करने के बाद ही देशभर में जानी पहचानी जाने लगी थी, लेकिन अक्षरा सिंह की पॉपुलरिटी बिग बॉस के ओटीटी प्लेटफॉर्म में जाने के बाद और भी ज्यादा बढ़ गई। बिग बॉस के ओटीटी प्लेटफॉर्म से निकलने के बाद अक्षरा सिंह ने अपनी पापुलैरिटी को देखते हुए अपने दाम भी दोगुने कर दिए है।
कितने करोड़ की मालकिन है अक्षरा सिंह?
आज अक्षरा सिंह एक फिल्म में काम करने के लिए 20 से 22 लाख रुपए चार्ज करती है। इतना ही नहीं वह एक स्टेज शो के लिए 4 से 5 लाख रुपए चार्ज करती है। अक्षरा सिंह ने अपने इन्हीं प्रोजेक्ट के जरिए करोड़ों की संपत्ति खड़ी की है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक आज अक्षरा सिंह के पास 50 से 60 करोड़ रुपए की संपत्ति है।
कैसा है अक्षरा सिंह का कार क्लैशन
इसके अलावा अक्षरा सिंह के पास मुंबई में एक आलीशान घर भी है, जहां उनकी कई लग्जरी गाड़ियां खड़ी है। बता दे कि अक्षरा सिंह के कार कलेक्शन में महिंद्रा स्कॉर्पियो, टोयोटा फॉर्च्यूनर और जाइलो जैसी महंगी गाड़ियां मौजूद है।
अक्षरा सिंह की तेजी से बढ़ती पॉपुलरिटी का आलम यह है कि आज उनके साथ काम करने वाले डायरेक्टर्स की लाइन लगी हुई है। इस साल भी अक्षरा सिंह की ताबड़तोड़ तीन फिल्में एक के बाद एक रिलीज होने वाली है। वही अक्षरा सिंह इन दिनों अपने ट्रांसफॉरमेशन और ग्लैमरस अवतार को लेकर भी काफी चर्चाओं में है।