Akshara Singh MMS: अक्षरा सिंह का कथित MMS लीक? जानें, क्या हैं एक्‍ट्रेस के इस वीडियो की पूरी कहानी

Akshara Singh MMS Leak: अंजलि अरोड़ा MMS लीक (Anjali Arora MMS Leak) वीडियो का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि अब भोजपुरी सिनेमा की मशहूर एक्ट्रेस अक्षरा सिंह MMS वीडियो लीक (Akshara Singh MMS Leak) मामला सुर्खियां बटोर रहा है। इतना ही MMS लीक की खबरों के बाद अब एक्ट्रेस का एक रोते हुए वीडियो भी शेयर किया जा रहा है। कहा जा रहा है कि इस अक्षरा सिंह ने MMS वीडियो लीक (Akshara Singh Video Leak) होने के बाद शेयर किया है। ऐसे में यूट्यूब पर अक्षरा सिंह (Akshara Singh YouTube Video Viral) के एमएमएस वीडियो लीक होने की कई सारी खबरें खासा सुर्खियां बटोर रही है। इसके पीछे की पूरी सच्चाई क्या है… आइए हम आपको डिटेल में बनाते हैं।

Akshara Singh

क्या लीक हुआ है अक्षरा सिंह का MMS वीडियो

भोजपुरी सिनेमा के कई सुपरस्टार संग काम कर चुकी भोजपुरी जगत की मशहूर अभिनेत्रियों में से एक अक्षरा सिंह के एमएमएस वीडियो का मामला इस समय काफी तूल पकड़ रहा है। इस वीडियो के साथ ही दावा किया जा रहा है कि यह अक्षरा सिंह का प्राइवेट वीडियो है। इसके साथ ही अब यूट्यूब पर अक्षरा सिंह का रोते हुए भी एक वीडियो सामने आया है, जिसमें यह कहा जा रहा है कि एक्ट्रेस ने अपने प्राइवेट वीडियो के लीक होने के बाद इस वीडियो को शेयर किया है। हालांकि बता दें कि यह एक्ट्रेस को लेकर फैलाई जा रही सभी झूठी खबरें हैं।

दरअसल अक्षरा सिंह का कोई भी एमएमएस वीडियो लीक नहीं हुआ है। इसलिए ऐसे फेक वीडियो और खबरों को तूल देना गलत होगा। यूट्यूब पर चैनल की ओर से जो दावा किया गया है, वह गलत है। वही बात अब इस वीडियो की करें तो बता दे कि अक्षरा सिंह का यह वीडियो 2 साल पुराना है, जिसे बेवजह अक्षरा सिंह के एमएमएस वीडियो लीक की खबरों को फैलाते हुए शेयर किया जा रहा है।

whatsapp channel

google news

 

2 साल पुराना है अक्षरा का रोने वाला वीडियो

अक्षरा सिंह के इस वीडियो को यूट्यूब पर मौज म्यूजिक भोजपुरी नाम के एक चैनल में शेयर करते हुए कहा है। चैनल ने इस वीडियो के साथ कहा है कि अक्षरा सिंह का MMS वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो करीबन 1 मिनट का है, जिसमें वह रोते हुए यह कहती है कि- तंग करके रख दिया है, जो मुझे पसंद करते हैं वह मुझे हमेशा पसंद करेंगे… बेशक में कहीं भी जाऊं और कहीं भी काम करु… आप नहीं रोक सकते… आप बहुत बड़ा नाम है, तो आप अपना काम कीजिए… चेहरे पर नकली मुखौटा लगाकर क्यों घूम रहे हैं।

अक्षरा सिंह इस वीडियो में आगे यह कहती नजर आ रही है कि- यह सब कुछ सिर्फ हमारी इंडस्ट्री में ही क्यों होता है… दूसरी इंडस्ट्री भी तो है पंजाब, साउथ से लेकर बॉलीवुड की तमाम कई तरह के फिल्म इंडस्ट्री है। मगर यह गंदगी सिर्फ भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में ही क्यों है… यहां इतनी चिपलेस क्यों है…. सब एक-दूसरे के पीछे क्यों पड़े हैं… इसको ब्लॉक करते हैं, उसको ब्लॉक करते हैं… उसका गाना आगे नहीं आना चाहिए… कोई दूसरा एक्टर कहीं ज्यादा आगे ना निकल जाए… आखिर हम सब इसमें ही क्यों लगे रहते हैं।

Akshara Singh

क्या है अक्षरा के रोते हुए वीडियो की पूरी सच्चाई

बता दें अक्षरा सिंह का यह वीडियो उस दौरान का है, जब 2 साल पहले उन्होंने भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री पर कई सवाल उठाए थे। इस दौरान उन्होंने कुछ नामी लोगों पर उन्हें टॉर्चर करने के गंभीर आरोप लगाए थे, लेकिन हाल फिलहाल अक्षरा के इस 2 साल पुराने वीडियो को उनके MMS वीडियो के लीक होने की खबर के साथ शेयर करते हुए झूठी अफवाह फैलाई जा रही है।

Share on