Akshara Singh ki shadi: अक्षरा सिंह को भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के फैशन क्वीन कहा जाता है। अक्षरा हर दिन खबरों के गलियारों में छाई रहती हैं। कभी अपनी फिल्मों, कभी अपने एल्बम सॉन्ग तो कभी अपने इंस्टाग्राम पोस्ट के चलते एक्ट्रेस का नाम हर दिन खबरों के गलियारों में बना रहता है। हाल फिलहाल अक्षरा सिंह का एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर काफी धमाल मचा रहा है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि कैसे कल जिसे एक्ट्रेस ने अपना पति बताया था आज वह उसे सरेआम भैईया कहकर बुला रही है। अक्षरा के मुंह से अपने लिए भैईया शब्द सुनते ही खुद विक्रांत सिंह राजपूत भी बेहोश हो गए हैं। क्या है पूरा मामला आइए हम आपको डिटेल में बताते हैं…
वायरल हुआ अक्षरा सिंह का नया वीडियो
दरअसल अक्षरा सिंह इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव है। वह सोशल मीडिया के साथ अपने हर दिन, हर काम को फैंस के साथ साझा करती है। हाल ही में अक्षरा सिंह ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक तस्वीर पोस्ट की थी, जिसमें वह मोनालिसा के पति विक्रांत सिंह राजपूत के साथ नजर आ रही थी। इस दौरान और विक्रांत दोनों ने गले में वरमाला पहनी हुई थी और अक्षरा की मांग में सिंदूर भी था।
View this post on Instagram
अक्षरा ने जैसे ही इस तस्वीर को साझा किया कमेंट सेक्शन में उन्हें बधाई देने वालों का तांता लग गया। इस दौरान कई लोगों ने अपने-अपने अंदाज में यह कयास लगाए की अक्षरा और विक्रांत ने शादी कर ली है। हालांकि बता दें कि यह शादी ऑफस्क्रीन नहीं, बल्कि ऑनस्क्रीन है। दरअसल अक्षरा सिंह और विक्रांत सिंह राजपूत जल्द ही एक फिल्म में एक साथ नजर आने वाले हैं। यह तस्वीर उस फिल्म के शूट की है।

ये भी पढ़ें- Akshara Singh: सिंगल पीस ड्रेस कहर ढा रही अक्षरा सिंह, दिलकश अदाओं से कर रही लोगों का घायल
कल वाला सईया आज बना भईया
वहीं अब अक्षरा ने एक और नया वीडियो साझा किया है, जिसमें वह अपने कल वाले सैईया को आज भैईया बनाती नजर आ रही हैं। अक्षरा सिंह और विक्रांत सिंह राजपूत का यह वीडियो काफी मजेदार है। इस वीडियो में दोनों जिस मस्ती मजाक के साथ एक्टिंग कर रहे है उसे देख लोग हंस-हंस कर लोटपोट हो रहे हैं। हालांकि वीडियो के आखिर में खुद अक्षरा सिंह भी अपनी इस मस्ती पर हंसती नजर आती हैं। बता दे अक्षरा ने कुछ घंटे पहले ही इस वीडियो को साझा किया था और महज कुछ ही घंटों में यह मजेदार रील वीडियो 50,000 के व्यूज के आंकड़े के पार पहुंच गया है।