अक्षरा सिंह ने ‘जीजा’ संग मचाया गदर! आपने देखा ‘दूध बिन छाली और होली बिन साली बेकार लगेगा’ भोजपुरी गाना

top bhojpuri Holi Song: होली का त्योहार पास आ रहा है, ऐसे में अभी से लोगों की नजरें होली के लिए आने वाले स्पेशल गानों पर टिकी हुई है। होली के आने से पहले ही भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में इस पर फिल्माया गया अक्षरा सिंह का नया गाना काफी धमाल मचा रहा है। यह तो सभी जानते हैं कि होली और भोजपुरी गानों का कनेक्शन पर जबरदस्त है। ऐसे में अक्षरा सिंह का होली के इस मौके पर रिलीज हुआ यह गाना लोगों को ना सिर्फ लुभा रहा है, बल्कि इस गाने में जिस अंदाज से अक्षरा सिंह अपने जीजा के साथ होली के रंगों से गदर मचाती नजर आ रही है उसने लोगों का दिल जीत लिया है।

अक्षरा सिंह ने होली पर मचाया जीजा संग धमाल

अक्षरा सिंह का नया गाना सोशल मीडिया से लेकर यूट्यूब तक काफी धमाल मचा रहा है। इस गाने की खुमारी होली से पहले ही लोगों के सर चढ़कर बोलने लगी है। अक्षरा सिंह का यह नया गाना होली से कुछ दिन पहले ही रिलीज हुआ है। ऐसे में इस गाने की मस्ती होली पर लोगों के दिलों पर कौन सा रंग चढ़ाती है यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा।

whatsapp channel

google news

 

बता दे अक्षरा सिंह के इस गाने के बोल- ‘जीजाजी दूर से गोड लागी’ है। यह गाना सिर्फ सुनने में ही जबरदस्त नहीं है, बल्कि इसकी वीडियो भी उतनी ही मजेदार है। इस पूरे गाने में भोजपुरी की फैशन क्वीन अक्षरा सिंह काफी जबरदस्त डांस मूव्स के साथ काफी दिल चुराने वाले एक्सप्रेशन देती नजर आ रही है। वहीं इस गाने में उनके और उनके जीजा की नोकझोंक भी लोगों को काफी पसंद आ रही है। इसमें एक्ट्रेस बेहद खूबसूरत अंदाज में अपनी सादगी और अपनी अदाओं से एक बार फिर अपने फैंस के दिलों को घायल करती नजर आ रही है।

लोगों पर चढ़ा अक्षरा-विशाल की होली का रंग

बता दे अक्षरा सिंह का यह गाना वल्डवाइड काफी ज्यादा वायरल हो रहा है। इस वीडियो में अक्षरा सिंह और विशाल सिंह की जोड़ी की धमाल वाली होली लोगों पर काफी गहरा रंग चढ़ा रही है। यही वजह है कि लोग इस गाने को बार-बार प्ले करके देख रहे हैं। बता दे अब तक यह गाना कई मिलियन व्यूज का आंकड़ा पार कर चुका है। बात इस गाने के डायरेक्शन की करें तो बता दे कि इस गाने को विशाल सिंह ने फिल्माया है। इसके लिरिक्स अजय बच्चन ने लिखे हैं और म्यूजिक रोशन सिंह ने दिया है। वहीं इसके डायरेक्टर और कोरियोग्राफर एमके गुप्ता है।

Share on