अक्षरा सिंह पर चढ़ा उर्फी जावेद का रंग, एक्ट्रेस के बदले अंदाज की तस्वीरें देख लोगों ने दी नसीहत

Written by: Kavita Tiwari | biharivoice.com • 20 फरवरी 2023, 11:37 पूर्वाह्न

Akshara Singh Copy Urfi Javed: भोजपुरी फैशन क्वीन अक्षरा सिंह इन दिनों अपने फैशन स्टाइल को लेकर लगातार चर्चा में बनी हुई है। हाल फिलहाल अक्षरा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और हर दिन अपने नए-नए अंदाज की तस्वीरें साझा कर फैंस का एंटरटेनमेंट कर रही है। हालांकि अपने लुक्स के साथ एक्सपेरिमेंट अक्षरा सिंह को उस वक्त भारी पड़ता नजर आया जब उन्होंने अपने हेयर स्टाइल में सेफ्टी पिन का इस्तेमाल किया। अक्षरा सिंह के सेफ्टीपिन हेयर स्टाइल की तस्वीरें देखने के बाद लोगों ने उन्हें सोशल मीडिया सेंसेशन क्वीन ऊर्फी जावेद को कॉपी ना करने की सलाह तक दे डाली।

Akshara Singh

वायरल हुआ अक्षरा सिंह का नया अंदाज

भोजपुरी फैशन क्वीन अक्षरा सिंह ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ ऐसी तस्वीरें शेयर की, जिसमें वह काफी अलग अंदाज में नजर आई। इस दौरान अक्षरा सिंह ने तस्वीरों में अपने बालों में ढेर सारी सेफ्टीपिन से बना एक हेयर स्टाइल फैंस को दिखाया। अक्षरा सिंह का यह सेफ्टीपिन हेयर स्टाइल देख लोगों ने काफी मजेदार अंदाज में रिएक्शन दिए। बता दे अक्षरा सिंह की इन तस्वीरों पर अब तक 90,000 से ज्यादा लोग प्यार बरसा चुके हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Akshara Singh (@singhakshara)

उर्फी जावेद से हुई अक्षरा सिंह की तुलना

अक्षरा सिंह के इस लेटेस्ट लुक की तस्वीरें जैसे ही इंटरनेट पर वायरल हुई लोगों ने उनकी तुलना ऊर्फी जावेद से करना शुरू कर दिया हल्क बता दें कि उर्फी जावेद ने सेफ्टीपिंग से बनी हुई एक ड्रेस पहनी थी, लेकिन अक्षरा सिंह ने सिर्फ सेफ्टी पिन से अपने बालों का हेयर स्टाइल बनाया है। इस दौरान कमेंट सेक्शन में कई लोगों ने अक्षरा सिंह को ऊर्फी जावेद को कॉपी ना करने की सलाह दी है। अक्षरा सिंह का लेटेस्ट लुक इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इस पर अपने-अपने अंदाज में रिएक्शन देते नजर आ रहे हैं।

About the Author :

Kavita Tiwari

मीडिया के क्षेत्र में करीब 7 साल का अनुभव प्राप्त हुआ। APN न्यूज़ चैनल से अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद कई अलग-अलग चैनलों में असिस्टेंट प्रोड्यूसर से लेकर रन-डाउन प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया। वहीं फिलहाल बीते 1 साल 6 महीने से बिहार वॉइस वेबसाइट के साथ नेशनल, बिजनेस, ऑटो, स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट की खबरों पर काम कर रही हूं। वेबसाइट पर दी गई खबरों के माध्यम से हमारा उद्देश्य लोगों को बदलते दौर के साथ बदलते भारत के बारे में जागरूक करना एवं देशभर में घटित हो रही घटनाओं के बारे में जानकारी देना है।