Akshara Singh Wedding: अक्षरा सिंह करने जा रही शादी? बैचलर पार्टी की तस्वीरें हुई वायरल! कौन है दूल्हा?

Akshara Singh : भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की सबसे चर्चित एक्ट्रेस कही जाने वाली अक्षरा सिंह की खूबसूरती और उनके ग्लैमरस अंदाज के चर्चे तो हमेशा से ही सुर्खियों में रहे हैं। अक्षरा सिंह की खूबसूरती और उनकी अदाकारी के साथ-साथ उनकी गायकी को भी लोग बेहद पसंद करते हैं। अक्षरा सिंह ने अपने अभिनय और अपनी आवाज से इंडस्ट्री पर राज किया है। हालांकि इन सबके बावजूद अक्षरा सिंह की निजी जिंदगी भी हमेशा चर्चाओं का केंद्र रही है।

Akshara Singh

क्या शादी करनी वाली है अक्षरा सिंह

अक्षरा सिंह के लव-अफेयर के चर्चे कई बार खबरों के गलियारों में चर्चा का केंद्र बन चुके हैं। खासकर वह चर्चे जब अक्षरा सिंह का अफेयर भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार पवन सिंह के साथ था। हालांकि जब दोनों का ब्रेकअप हुआ तो दोनों एक-दूसरे के लिए काफी कड़वी जुबान बयां करते नजर आए। वहीं अब अक्षरा सिंह की शादी के चर्चे खबरों के गलियारों में सुर्खियां बटोर रहे हैं। इतना ही नहीं इस दौरान अक्षरा सिंह की बैचलर पार्टी की कुछ तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर सामने आई है।

वायरल हो रही अक्षरा सिंह की बैचलर पार्टी की तस्वीरें

सोशल मीडिया पर अक्षरा सिंह की बैचलर पार्टी की कुछ तस्वीरें बड़ी तेजी से वायरल हो रही है। इन तस्वीरों के साथ यह दावा किया जा रहा है कि अक्षरा सिंह जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। इन तस्वीरों में अक्षरा सिंह फुल पार्टी मोड में अपने दोस्तों के साथ इंजॉय करती नजर आ रही है। अक्षरा सिंह इस दौरान जिस तरीके से अपने दोस्तों के साथ इंजॉय कर रही है।, ऐसे में वह तस्वीरों में काफी एक्साइटेड और खूबसूरत लग रही है।

whatsapp channel

google news

 

अक्षरा सिंह ने पवन सिंह से रिश्ता टूटने के बाद से लेकर अब तक अपने सिंगल स्टेटस को कभी भी मिंगल नहीं बताया। वही अब अचानक से उनकी शादी के चर्चे और उनके बैचलर पार्टी की इन तस्वीरों के वायरल होने के बाद फैंस काफी एक्साइटेड हो गए हैं। इन तस्वीरों के वायरल होने के बाद फैंस ने एक्साइटमेंट में उनकी शादी की तारीखों के साथ-साथ दूल्हे के बारे में भी पूछना शुरू कर दिया है।

अक्षरा सिंह के पीआरओ ने साझा की तस्वीरें

बता दे इन तस्वीरों को अक्षरा सिंह के पीआरओ रंजन सिन्हा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इन तस्वीरों को साझा करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा- यह है अक्षरा सिंह की बैचलर पार्टी इशारा…। इस पोस्ट और कैप्शन के साथ ही लोगों ने अक्षरा सिंह की शादी को लेकर चर्चा शुरू कर दी है। वही जब इस मामले पर उनके पीआरओ से सवाल किया गया तो उन्होंने कुछ भी बोलने से इंकार कर दिया और कहा कि- 30 जनवरी के बाद सब साफ हो जाएगा। ऐसे में अभी अक्षरा सिंह की शादी को लेकर कुछ भी कहना ऑफिशल तौर पर सही नहीं होगा।

Akshara Singh And Pawan Singh

पवन सिंह संग रहे हैं अफेयर्स के चर्चे

अक्षरा सिंह और पवन सिंह के लव अफेयर के चर्चे सोशल मीडिया से लेकर खबरों के गलियारों तक काफी सुर्खियां बटोर चुके हैं। दोनों के रिलेशनशिप की खबरों ने जितना तहलका मचाया था तो वहीं उनके ब्रेकअप की गवाह तो पूरी दुनिया ही बनी थी, क्योंकि दोनों ब्रेकअप के बाद एक दूसरे पर मारपीट, गाली-गलौज, घरेलू हिंसा जैसे कई गंभीर आरोप लगाते नजर आए थे। इतना ही नहीं इस दौरान पवन सिंह और अक्षरा सिंह को धमकी देने जान से मारने और उनका करियर तबाह करने जैसे गंभीर आरोप भी लगे थे।

Share on