अक्षरा सिंह की ‘कमरिया पतरे-पतरे’ पर पवन सिंह ने ‘कमरिया’ से दिया जबाब, देखें किसकी है बेहतर

Pawan Singh And Akshara Singh: भोजपुरी सिनेमा में अक्षरा सिंह और पवन सिंह की जोड़ी एक दौर की सबसे फेमस जोड़ियों में से एक थी, लेकिन हाल फिलहाल दोनों के रिश्ते में दरार इतनी बढ़ गई है कि अब उनके फैंस के बीच भी लड़ाई-झगड़े शुरू हो गए हैं। अक्षरा सिंह और पवन सिंह के बीच आई दरार का असर उनकी पर्सनल लाइफ के साथ-साथ अब उनकी प्रोफेशनल लाइफ में भी नजर आने लगा है। दोनों एक-दूसरे पर समय-समय पर कीचड़ उछालते नजर आते हैं, जहां एक ओर अक्षरा सिंह लगातार इस बात का इल्जाम लगाती है कि पवन सिंह ने उनका करियर खत्म करने की कोशिश की, तो वही पवन सिंह भी अक्षरा के लिए अभद्र भाषा का प्रयोग करने से नहीं रुकते।

भिड़े पवन सिंह और अक्षरा सिंह के फैन

वहीं अब पवन सिंह और अक्षरा सिंह के फैंस के बीच भी भिड़ंत शुरू हो गई है। दरअसल हाल ही में पवन सिंह और अक्षरा सिंह के एक-एक नए गाने रिलीज हुए हैं। इन दोनों गानों को लेकर उनके फैंस के बीच लड़ाई झगड़े शुरू हो गए हैं। इसकी वजह है कि दोनों के प्रशंसक इस बात का दावा कर रहे हैं कि दोनों ने एक-दूसरे के गाने को कॉपी किया है। बता दे हाल ही में पवन सिंह का गाना कमरिया पतरे-पतरे और अक्षरा सिंह का गाना कमरिया रिलीज हुआ है, जिसे लेकर दोनों पर एक-दूसरे को कॉपी करने का आरोप लग रहा है।

कमरिया में अक्षरा ने करण संग लगाया बोल्डनेस का तड़का

बता दे अक्षरा सिंह और पवन सिंह की आवाज में उनका यह नया गाना कमरिया मंगलवार को रिलीज किया गया है। इस गाने के वीडियो में करण खन्ना और अक्षरा सिंह एक साथ नजर आ रहे हैं। अक्षरा सिंह और करण के जलवे ने जहां उनके फैंस को एक बार फिर उनका मुरीद बना दिया है, तो वहीं इस गाने के वीडियो में दोनों ने अपने सुपर सिजलिंग रोमांटिक अवतार से दर्शकों को दीवाना भी कर दिया है।

whatsapp channel

google news

 

अक्षरा सिंह और करण खन्ना केस लेटेस्ट भोजपुरी गाने कमरिया का वीडियो रिलीज होने के साथ ही धमाल मचा रहा है बता दे इस गाने को अक्षरा सिंह के ऑफिशल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। इस गाने के बोल अजय बच्चन ने लिखे हैं और उसको संगीत रोशन सिंह ने दिया है। इस वीडियो को मनोज गुप्ता ने कोरियोग्राफ किया है और पंकज सामने इसे एडिट किया है।

पवन की ‘कमरिया’ में अक्षरा से कम नहीं

वहीं दूसरी ओर पवन सिंह का गाना कमरिया पतरे-पतरे का वीडियो भी रिलीज हो गया है। पवन सिंह के नए गाने ने रिलीज के साथ ही धमाल मचाना शुरू कर दिया है। इस गाने में पवन सिंह के साथ भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की MMS कांड क्वीन शिल्पी राज ने अपनी आवाज दी है। दोनों की आवाज को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। शिल्पी राज के इस लेटेस्ट गाने के वीडियो में पवन सिंह के साथ दिव्या रहलान नजर आ रही हैं। दोनों की अदाओं ने ना सिर्फ यूट्यूब पर धमाल मचाया है, बल्कि काफी रोमांस और केमिस्ट्री भी बिखेरी है। फिलहाल पवन सिंह और अक्षरा सिंह के रिलीज हुए इन नए गानों पर उनके फैंस भिड़ते नजर आ रहे हैं। दोनों एक-दूसरे के स्टार पर गाने चुराने और अपने-अपने स्टार के गाने को बेहतर बता रहे हैं।

Share on