Tuesday, March 21, 2023
spot_img

कौन है कमाई की क्वीन आम्रपाली या अक्षरा? जाने कितने करोड़ की मालकिन है दोनों हीरोइनें

Akshara Singh And Amrapali Dubey Net Worth: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में अपने दमदार अभिनय और अपनी खूबसूरती के चलते हमेशा टॉप पर रहने वाली आम्रपाली दुबे और अक्षरा सिंह आज किसी पहचान की मोहताज नहीं है। आम्रपाली दुबे और अक्षरा सिंह दोनों ही भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की टॉप अदाकाराएं मानी जाती है। दोनों अपने दमदार अभिनय से इंडस्ट्री पर राज  करती है और यही वजह है कि हर साल दोनों की 3 से 3 फिल्में रिलीज होती है। इस साल भी अक्षरा सिंह और आम्रपाली दुबे की पाइप लाइन में कई फिल्मों के नाम शामिल है, जिनके शूट में दोनों एक्ट्रेस काफी बिजी है।

whatsapp

Akshara Singh And Amrapali Dubey

कौन है भोजपुरी इंडस्ट्री की मंहगी हीरोइन

आम्रपाली दुबे और अक्षरा सिंह दोनों इंडस्ट्री की फेमस अदाकारा है। ऐसे में बात दोनों के अभिनय सफर की करें तो बता दे कि अक्षरा सिंह का नाम बिग बॉस के ओटीटी प्लेटफॉर्म से निकलने के बाद लगातार चर्चाओं में बना हुआ है। आम्रपाली को भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में आए 8 साल का समय हो गया है और इन 9 सालों में उन्होंने वह मुकाम हासिल कर लिया है, जो इंडस्ट्री के पुराने लोगों के पास भी नहीं है। ऐसे में दर्शकों का भरमार प्यार बटोर रही अक्षरा सिंह और आम्रपाली दुबे कमाई के मामले में भी पीछे नहीं है। ऐसे में आइए हम आपको आम्रपाली दुबे और अक्षरा सिंह की टोटल नेटवर्थ के बारे में बताते हैं।

Amrapali Dubey

whatsapp-group

आम्रपाली दुबे की नेटवर्थ

साल 2014 में निरहुआ के साथ डेब्यू करने वाली आम्रपाली दुबे आज किसी पहचान की मोहताज नहीं है। निरहुआ यानी दिनेश लाल यादव के साथ आम्रपाली दुबे की जोड़ी को इंडस्ट्री में काफी पसंद किया जाता है। इन दोनों की जोड़ी इंडस्ट्री की सुपर हिट जोड़ियों में से एक है। वही बात आम्रपाली दुबे की कमाई की करें तो बता दे आम्रपाली एक फिल्म के लिए 8 से 10 लाख रुपए फीस चार्ज करती हैं। इसके अलावा वह स्टेज शो से भी लाखों कमाती है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक आम्रपाली दुबे एक स्टेज शो के लिए 3 से 4 लाख रुपए लेती है। आम्रपाली दुबे की टोटल नेटवर्थ 14 करोड़ रुपए की है।

Akshara Singh And Amrapali Dubey

अक्षरा सिंह की नेटवर्थ

आम्रपाली दुबे की तरह ही अक्षरा सिंह भी आज किसी पहचान की मोहताज नहीं है। अक्षरा सिंह भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की सबसे खूबसूरत अदाकाराओं में से एक है। वही बात अक्षरा सिंह की कमाई की करें तो बता दें कि अक्षरा सिंह इंडस्ट्री की सबसे महंगी एक्ट्रेस में से एक मानी जाती है। दरअसल अक्षरा सिंह एक फिल्म के लिए 30 लाख रुपए चार्ज करती हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अक्षरा सिंह की टोटल नेट वर्थ 60 करोड़ रुपए की है। अब आप समझ ही गए होंगे कि कौन इंडस्ट्री पर ज्यादा राज करती है। अक्षरा सिंह की पॉपुलरिटी के आगे आम्रपाली दुबे के साथ-साथ इंडस्ट्री की दूसरी अदाकाराएं भी फीकी है।

Stay Connected

267,512FansLike
1,200FollowersFollow
1,000FollowersFollow
https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMIuXogswzqG6Aw?hl=hi&gl=IN&ceid=IN%3Ahi

Latest Articles