मरने से पहले आकांक्षा दुबे ने बनाया था ये Video, रोते हुए समर सिंह पर लगाए ये आरोप, देखें

Akanksha Dubey Case: भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे की मौत का मामला लगातार उलझता जा रहा है। वही एक्ट्रेस की मौत के लगभग 23 दिन बाद आज एक नया वीडियो सामने आया है, जिसने इस पूरे मामले को लेकर उठ रहे सवालों के जवाब क्लियर कर दिए हैं। इस वीडियो में आकांक्षा दुबे खुद समर सिंह पर अपनी मौत को लेकर आरोप लगाती नजर आ रही है। आकांक्षा दुबे रोते हुए यह कह रही हैं- मैंने क्या गलती की है… मुझे नहीं पता, लेकिन मैं इस दुनिया में नहीं रहना चाहती… अगर मुझे कुछ भी होता है तो उसकी जिम्मेदारी समर सिंह की है।

आकांक्षा दुबे ने समर सिंह पर लगाये आरोप

यह वीडियो कब का है? इस बात की तो पुष्टि नहीं हुई है… लेकिन आकांक्षा दुबे इसमें यह साफ कहती नजर आ रही है कि अगर उन्हें कुछ भी होता है, तो उसके जिम्मेदार समर सिंह ही होंगे। बता दे आकांक्षा दुबे ने अपनी मौत से कुछ दिन पहले ही अपनी सोशल मीडिया अकाउंट पर इस वीडियो को स्टेटस में शेयर किया था। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। हर कोई वीडियो की सत्यता को जाना चाहता है। फिलहाल पुलिस इस वीडियो की जांच पड़ताल कर रही है।

वहीं दूसरी ओर आकांक्षा दुबे के आत्महत्या मामले में उनकी मां मधु दुबे ने समर सिंह पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनकी मां का कहना है कि समर सिंह ने उनकी बेटी के साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए थे और वह लगातार एक्ट्रेस को इसके लिए ब्लैकमेल कर रहा था। वह उनकी बेटी को मानसिक और शारीरिक दोनों तौर पर परेशान कर रहा था। फिलहाल पुलिस समर सिंह को हिरासत में ले लगातार पूछताछ कर रही है। बता दे समर सिंह आकांक्षा दुबे की मौत के बाद से ही फरार था, लेकिन 11 दिन बाद वाराणसी पुलिस ने उसे गुड़गांव से गिरफ्तार कर लिया था।

whatsapp channel

google news

 

वायरल हुआ आकांक्षा दुबे का मौत से पहले का वीडियो

आकांक्षा दुबे 26 मार्च को वाराणसी के एक होटल में फांसी के फंदे से लटकी हुई मिली थी। आकांक्षा दुबे की मौत के बाद से ही उनकी मां लगातार समर सिंह पर आरोप लगाती नजर आ रही थी। वहीं अब आकांक्षा दुबे के इस नए वीडियो ने तहलका मचा दिया है। इस वीडियो में आकांक्षा दुबे साफ तौर पर अपने साथ होने वाले किसी भी हादसे के लिए समर सिंह को जिम्मेदार ठहराती नजर आ रही है। वीडियो में वह कह रही है कि मैंने क्या गलती की है, मुझे यह नहीं पता… लेकिन मैं इस दुनिया में नहीं रहना चाहती… अगर मुझे कुछ भी होता है तो उसका जिम्मेदार समर सिंह ही होगा। इस वीडियो के साथ आकांक्षा दुबे की मौत के मामले में नया मोड़ आ गया है। अब जांच किस रुख जाती है, यह पुलिस जांच के बाद ही साफ होगा।

Share on