मौत से 5 घंटे पहले आया आकांक्षा दुबे का आखरी गाना, पवन सिंह के साथ छोड़ गई ये आखरी याद

Pawan Singh And Akanksha Dubey Song: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की ट्रेनिंग एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे ने आज 25 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक आकांक्षा दुबे का शव वाराणसी के एक होटल में फंदे से लटका हुआ मिला है। बता दे मौत के कुछ घंटे पहले ही आकांक्षा दुबे का आखरी नया गाना रिलीज हुआ है। इस गाने में आकांक्षा दुबे पवन सिंह के साथ अपनी दमदार अदाओं से फैंस का मनोरंजन करती नजर आई है। बता दे ये आकांक्षा दुबे का आखिरी गाना है।

कुछ घंटों पहले ही आया आकांक्षा का आखरी गाना

आकांक्षा दुबे की मौत की खबर आने के कुछ घंटे पहले ही उनका आखरी गाना रिलीज हुआ है। इस गाने में आकांक्षा और पवन सिंह ऑनस्क्रीन रोमांस करते नजर आ रहे हैं। बता दे आकांक्षा दुबे और पवन सिंह के इस गाने का नाम यह ‘आरा कभी नहीं हारा’ है। आकांक्षा अपनी मौत के साथ अपनी आखिरी याद के तौर पर इसे पीछे छोड़ गई है। मौत से 5 घंटे पहले ही आकांक्षा का यह आखिरी गाना रिलीज हुआ है। इस गाने को अब तक 6 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं।

whatsapp channel

google news

 

कई भोजपुरी गानों में कर चुकी है काम

आकांक्षा दुबे इसके अलावा मोनालिसा के पति विक्रांत के साथ भी एक गाने में नजर आ चुकी है। यह गाना 2 महीने पहले ही रिलीज हुआ था। इस गाने के बोल ‘राजा हम कभी गोवा घुमाई दे’। इस गाने ने भी यूट्यूब पर जबरदस्त धमाल मचाया था। आकांक्षा की यादों में यह गाना भी शामिल है, जिसमें उन्होंने अपनी खूबसूरती और अपनी अदाओं से लोगों को अपना दीवाना बनाया था। मालूम हो कि आकांक्षा इसके अलावा कई भोजपुरी फिल्मों और गानों में नजर आ चुकी है।

25 साल की आकांक्षा दुबे का निधन

आकांक्षा के अचानक चले जाने से भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के लोगों के लिए यकीन कर पाना मुश्किल हो रहा है। हर कोई हैरान है कि आखिर कैसे अचानक 25 साल की आकांक्षा दुबे अचानक से इस दुनिया से चली गई। आकांक्षा ने सुसाइड क्यों किया… इसके पीछे क्या वजह थी… इस बात का खुलासा अब तक नहीं हुआ है। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है और पोस्टमार्टम के बाद ही इस मामले में कोई खुलासा होगा।

Share on