‘ये आरा कभी हारा नहीं’ बन गया आकांक्षा दुबे का आखिरी गाना, पवन सिंह संग किया भरपूर रोमांस, देखें Video

Akanksha Dubey Suicide Case: भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे ने खुदकुशी कर ली है और 25 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया है। आकांक्षा दुबे के अचानक चले जाने से इंडस्ट्री में मातम पसर गया है। 25 साल की छोटी सी उम्र में आकांक्षा दुबे ने इंडस्ट्री में काफी नाम कमा लिया था। वह अब तक इंडस्ट्री के कई बड़े सितारों के साथ काम कर चुकी हैं, इस लिस्ट में इंडस्ट्री के पावर स्टार पवन सिंह का नाम भी शामिल है। बता दे आज ही पवन सिंह और आकांक्षा दुबे का आखिरी गाना ‘ये आरा कभी नहीं हरा’ रिलीज हुआ है। आकांक्षा दुबे की मौत के 5 घंटे पहले ही इस गाने को रिलीज किया गया है।

‘ये आरा कभी नहीं हारा’ गाना मौत से 5 घंटे पहले ही हुआ था रीलिज

आकांक्षा दुबे की मौत की खबर ने इंडस्ट्री को हिला कर रख दिया है। हर किसी के लिए यकीन कर पाना मुश्किल हो रहा है कि आकांक्षा ने अचानक से इस तरह आत्महत्या का फैसला क्यों किया। बात आकांक्षा दुबे के आखिरी गाने की करें, तो बता दे इसमें वह पवन सिंह के साथ रोमांस करती दिखाई दे रही हैं। इस गाने में शिल्पी राज ने अपनी आवाज दी है। आकांक्षा दुबे के इस गाने के लिरिक्स जाहिद अख्तर और इमामुद्दीन ने लिखे हैं और इसे म्यूजिक प्रियांशु सिंह ने दिया है। बता दे इस गाने को म्यूजिक टोन नाम के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। कुछ ही घंटों में इस गाने ने 7 मिलियन के व्यूज का आंकड़ा पार कर लिया है।

whatsapp channel

google news

 

भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे को लेकर आई अचानक मौत की खबर से हर कोई सदमे में है। परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है। माता-पिता के लिए यकीन कर पाना मुश्किल हो रहा है, कि उनकी 25 साल की बेटी अब इस दुनिया में नहीं है। बता दे आकांक्षा दुबे ने टिक-टॉक स्टार के जरिए एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में कदम रखा था। उनके टिक-टॉक वीडियो से ही उन्हें पॉपुलैरिटी मिली और बाद में भोजपुरी फिल्मों में काम करने का मौका भी।

आकांक्षा दुबे ने अपने इस आखिरी गाने ये आरा कभी नहीं हारा का जमकर प्रमोशन किया था। आकांक्षा की जिंदगी में सब कुछ ठीक चल रहा था, लेकिन कुछ करीबी लोगों का कहना है कि वह बीते काफी लंबे समय से डिप्रेशन में थी। फिलहाल आकांक्षा के सुसाइड के कारणों का अब तक खुलासा नहीं हुआ है। वहीं पुलिस ने आकांक्षा के शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम के बाद ही पुलिस इस मामले पर बयान जारी करेगी।

Share on