सुसाइड से ठीक पहले LIVE आई थी आकांक्षा दुबे, सामने आया एक्ट्रेस का आखिरी Video, देखें

Akanksha Dubey Last Live Video: आकांक्षा दुबे वाराणसी के एक होटल में रविवार दोपहर फांसी के फंदे से लटकी मृत पाई गई। भोजपुरी एक्ट्रेस की मौत की गुत्थी में तहलका मचा दिया है। वहीं कुछ लोगों का कहना है कि एक्ट्रेस कुछ दिनों से डिप्रेशन में थी, लेकिन वह एक जिंदादिल इंसान थी। करीबी लोग कह रहे हैं कि आकांक्षा दुबे आत्महत्या जैसा फैसला नहीं कर सकती। आकांक्षा दुबे की मौत से कुछ दूर पहले का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसे देखकर लग रहा है कि आकांक्षा दुबे ने लाइव आकर अपना ध्यान भटकाने की कोशिश की थी। इस लाइव सेशन के दौरान वह वीडियो में रोती बिलखती नजर आ रही है।

Akanksha Dubey Last Live Video

वारयल हुआ आकांक्षा दुबे का लाइव वीडियो

आकांक्षा दुबे का लास्ट लाइव वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। ट्विटर पर इसे कई अलग-अलग अकाउंट से शेयर किया गया है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक्ट्रेस काफी परेशान नजर आ रही है। एक्ट्रेस अपने बेड पर बैठी है और बेसुध सिर्फ रो रही है। लाइव सेशन के दौरान कई लोगों ने आकांक्षा दुबे को मैसेज कर पूछा है कि- आखिर क्या हुआ है?…आप रो क्यो रही है? इतनी ही नहीं इस दौरान उनका फोन भी कई बार बज रहा था, लेकिन उन्होंने अपना फोन नहीं उठाया।

फरार है आकांक्षा दुबे का बॉयफ्रेंड समर सिंह

देर रात लाइव आई आकांक्षा दुबे का यह आखिरी वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे की मौत से परेशान लोग इस बात को जानने के लिए बेताब है कि आखिर आकांक्षा ने अचानक से आत्महत्या का फैसला क्यों कर लिया। वही आकांक्षा दुबे के बॉयफ्रेंड और भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के गायक समर सिंह एक्ट्रेस की मौत के बाद से ही फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस समर सिंह की तलाश कर रही है। पुलिस का कहना है कि आकांक्षा दुबे समर सिंह के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रह रही थी।

Akanksha Dubey Last Live Video

एक्ट्रेस की हालत को लेकर मशहूर भोजपुरी एक्टर यश कुमार ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने बताया है कि आकांक्षा दुबे कुछ दिनों से काम को लेकर परेशान चल रही थी। वह भोजपुरी एल्बम इंडस्ट्री के लोगों से तंग आ चुकी थी। वह अब और एलबम में काम नहीं करना चाहती थी। फिलहाल पुलिस आकांक्षा दुबे की मौत के बाद से जांच पड़ताल में जुट गई है। पुलिस हर एंगल से इस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। साथ ही फरार एक्ट्रेस के बॉयफ्रेंड समर सिंह की तलाश भी जारी है।

Kavita Tiwari

मीडिया के क्षेत्र में करीब 7 साल का अनुभव प्राप्त हुआ। APN न्यूज़ चैनल से अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद कई अलग-अलग चैनलों में असिस्टेंट प्रोड्यूसर से लेकर रन-डाउन प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया। वहीं फिलहाल बीते 1 साल 6 महीने से बिहार वॉइस वेबसाइट के साथ नेशनल, बिजनेस, ऑटो, स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट की खबरों पर काम कर रही हूं। वेबसाइट पर दी गई खबरों के माध्यम से हमारा उद्देश्य लोगों को बदलते दौर के साथ बदलते भारत के बारे में जागरूक करना एवं देशभर में घटित हो रही घटनाओं के बारे में जानकारी देना है।