Akanksha Dubey Mother : भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में इस समय तहलका मचा हुआ है। हर कोई 25 साल की आकांक्षा दुबे के अचानक इस दुनिया से चले जाने के कारण सदमे में है। किसी के लिए भी इस बात पर यकीन करना मुश्किल हो रहा है कि अचानक से आकांक्षा दुबे ने इस तरह आत्महत्या करने का फैसला क्यों किया? आकांक्षा दुबे की संदिग्ध आत्महत्या मामले में वाराणसी पुलिस भी हर एंगल से तलाश कर रही है। वहीं अब आकांक्षा दुबे की मां ने चौका देने वाले खुलासे किए हैं और बेटी के बॉयफ्रेंड समर सिंह और उसके भाई संजय सिंह पर आकांक्षा दुबे की हत्या का आरोप लगाया है।
आकांक्षा दुबे की हत्या पर मां मधु दुबे का बड़ा खुलासा
बेटी आकांक्षा दुबे के 24 साल की उम्र में अचानक से चले जाने से परिवार बुरी तरह से टूट गया है। मां मधु दुबे का रो-रो कर बुरा हाल है। बेटी की मौत की खबर मिलते ही मधु दुबे वाराणसी पहुंची, जहां उन्होंने बातचीत के दौरान कई चौका देने वाले खुलासे किए और कहा कि मेरी बेटी की हत्या समर सिंह और उसके भाई संजय सिंह ने करवाई है। मृतक आकांक्षा दुबे की मां मधु दुबे का कहना है कि समर सिंह और संजय सिंह ने आकांक्षा से 3 साल से करोड़ रुपए का काम करवा कर पैसा रोका हुआ था।
बेटी को 21 मार्च को दी थी मारने की धमकी
इस बात को लेकर मधु दुबे ने कहा- समर सिंह और उसके भाई संजय सिंह ने 21 तारीख को मेरी बेटी आकांक्षा दुबे को जान से मारने की धमकी भी दी थी, जिसके बारे में खुद आकांक्षा ने मुझे फोन पर बताया था। बेटी की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। वही भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री भी आकांक्षा दुबे की संदिग्ध आत्महत्या की खबर सुनने के बाद से सदमे में है।
बता दे आकांक्षा दुबे 26 मार्च को वाराणसी के सारनाथ थाना क्षेत्र के एक होटल के कमरे में फांसी के फंदे से लटकी हुई मिली थी। आकांक्षा भदोही जनपद के चौरी थाना क्षेत्र के प्रसिद्ध पुर की रहने वाली है। आकांक्षा की मौत की खबर के बाद परिवार वाले एक सूध यही कह रहे हैं कि उनकी बेटी जिंदादिल इंसान थी। वह आत्महत्या नहीं कर सकती ये हत्या है। फिलहाल पुलिस इस मामले में जांच पड़ताल कर रही है। जांच पड़ताल के बाद ही पूरा सच सामने आएगा।