Friday, June 9, 2023

आकांक्षा दुबे मौत मामले में नया खुलासा, फंसी ये TV एक्ट्रेस, पूछताछ के बाद पुलिस खोलेगी सारे राज

Akanksha Dubey And Anuradha Singh: भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे के सुसाइड केस में हर दिन नए खुलासे सामने आ रहे हैं। ऐसे में अब आकांक्षा दुबे की मौत के मामले में टीवी एक्ट्रेस अनुराधा सिंह को वाराणसी पुलिस ने समन भेजा है। दरअसल मृतक आकांक्षा दुबे की मां मधु दुबे ने अनुराधा सिंह पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। इन आरोपों के बाद पुलिस ने अनुराधा सिंह को पूछताछ के लिए समन भेजा है। हालांकि अब तक अनुराधा सिंह के खिलाफ पुलिस ने एफआईआर दर्ज नहीं की है।

क्या है आकांक्षा दुबे और अनुराधा सिंह का कनेक्शन

आकांक्षा दुबे 26 मार्च 2023 को वाराणसी के एक होटल में फांसी के फंदे से लटकी मिली थी। 25 साल की एक्ट्रेस की मौत में भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री को हिला कर रख दिया है। वहीं एक्ट्रेस की मां मधु दुबे का कहना है कि उनकी बेटी आत्महत्या नहीं कर सकती, यह हत्या है। हत्या के मामले में उन्होंने आकांक्षा दुबे के बॉयफ्रेंड समर सिंह पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं।

वहीं अब आकांक्षा दुबे की मां मधु दुबे का कहना है कि आकांक्षा की हत्या के मामले में अनुराधा सिंह से भी पूछताछ की जानी चाहिए। इस दौरान मधु दुबे के वकील शशांक शेखर त्रिपाठी ने वाराणसी पुलिस को आवेदन दिया है कि अनुराधा सिंह को मुंबई से तलब किया जाए और आकांक्षा दुबे केस में पूछताछ की जाए। पुलिस ने आकांक्षा दुबे आत्महत्या मामले में अनुराधा सिंह को संन भेज दिया है। अनुराधा सिंह के बयान के बाद अब इसको केस में कौन सा नया मोड़ आता है, यह आने वाला वक्त बताएगा।

whatsapp-group

google news

कौन है अनुराधा सिंह

बता दे अनुराधा सिंह स्टार प्लस के टीवी शो इमली में नजर आ चुकी है। इसके अलावा भी उन्होंने कई टीवी शो में काम किया है। आकांक्षा और अनुराधा दोस्त थे। वहीं आकांक्षा दुबे की मां ने अनुराधा सिंह पर आरोप लगाया है कि उन्होंने सुसाइड के तुरंत बाद जल्दबाजी में लाश को जलवा दिया और दाह संस्कार के बाद उनका मोबाइल भी अपने पास रख लिया था। वही जब रिश्तेदारों आकांक्षा दुबे ने नंबर पर फोन कर रहे थे, तो वह बार-बार फोन काट रही थी। मधु दुबे का कहना है कि अनुराधा ने आकांक्षा के मोबाइल का पूरा डाटा डिलीट कर दिया है।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,803FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles