खेसारी-आकांक्षा दुबे का रोमेंटिक VIDEO हुआ वायरल, शर्टलैस खेसारी की बाहों में सिमटी एक्ट्रेस, देखें

Khesari Lal And Akanksha Dubey Video Viral: आकांक्षा दुबे के निधन के बाद से ही उनके पुराने गानों के वीडियो यूट्यूब पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। आकांक्षा दुबे के चले जाने से इंडस्ट्रीज और उनके फैंस को गहरा सदमा लगा है। वहीं अब एक्ट्रेस की मौत के मामले में उनके बॉयफ्रेंड समर सिंह की भी गिरफ्तारी हो गई है। दरअसल आकांक्षा दुबे आत्महत्या मामले में उनकी मां मधु दुबे ने एक्ट्रेस के लिवइग पार्टनर और भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के सिंगर समर सिंह पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। मधु दुबे का कहना है कि समर सिंह उनकी बेटी को शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करता था। वह नहीं चाहता था कि वह इंडस्ट्री में किसी दूसरे एक्टर के साथ काम करें।

वायरल हो रहा आकांक्षा दुबे और खेसारी का आइटम नंबर

बता दें जिस दिन आकांक्षा दुबे ने आत्महत्या की उससे कुछ देर पहले ही पवन सिंह के साथ उनका गाना ‘ये आरा कभी नहीं हारा’ रिलीज हुआ था, जो इस समय यूट्यूब पर धमाल मचा रहा है। वहीं इस बीच खेसारी के साथ भी आकांक्षा दुबे का एक गाना लोग बार-बार प्ले करके देख रहे हैं। इस गाने में खेसार लाल यादव और आकांक्षा दुबे जबरदस्त बोल्ड अंदाज में अपने रोमेंटिक कैमेस्ट्री दिखाते नजर आ रहे हैं।

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार कहे जाने वाले खेसारी लाल यादव भी आकांक्षा दुबे के साथ कई गानों में नजर आ चुके हैं। आकांक्षा और खेसारी का गाना ‘नाच के मलकिनी’ इस समय यूट्यूब पर ट्रेंड कर रहा है। इस गाने को अगर आपने अब तक नहीं देखा है, तो आप इसे यहां देख सकते हैं। इस गाने का फितूर लोगों पर इस कदर सवार है कि लोग इसे बार-बार प्ले करके देख रहे हैं।

whatsapp channel

google news

 

7 करोड़ लोगों ने देखा खेसारी-आकांक्षा का बोल्ड Video

बता दे आकांक्षा दुबे और खेसारी का यह गाना अब तक 7 करोड़ से ज्यादा लोग देख चुके हैं। आकांक्षा दुबे ने कुछ साल पहले ही भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा था और कुछ ही समय में वह इंडस्ट्री के कई दिग्गजों के साथ काम कर चुके हैं। वही खेसारी के साथ आकांक्षा दुबे का यह गाना देख आपको बॉलीवुड के आइटम नंबर की याद आ जाएगी। इस गाने में खेसारी और आकांक्षा दुबे काफी बोल्ड अंदाज में रोमांटिक केमिस्ट्री दिखाते नजर आ रहे हैं।

खेसारी और आकांक्षा दुबे के इस गाने को सारेगामा हम भोजपुरी की ओर से ऑफिशल युटुब चैनल पर रिलीज किया गया है। इस गाने में खेसारी लाल यादव जहां शर्टलेस अवतार में नजर आए हैं, तो वहीं आकांक्षा दुबे ने भी अपने बोल्ड और ग्लैमरस अंदाज का तड़का लगाया है। बता दे खेसारी के साथ इस गाने में भोजपुरी इंडस्ट्री की क्वीन कही जाने वाली पाखी हेगड़े भी नजर आ रही हैं। बात इस गाने के गायकों की करें तो बता दें इसमें खेसारी लाल यादव के साथ शिल्पी राज ने अपनी आवाज दी है।

Share on