गोविंदा के बेटे के साथ रिलेशन मे है काजोल की बेटी न्यासा देवगन? दोनों की ऐसी वीडियो हो रही वायरल!

बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन (Ajay Devgan) और एक्ट्रेस काजोल (Kajol) की जोड़ी इंडस्ट्री के सुपरहिट जोड़ियों में से एक है। दोनों ने अभिनय के क्षेत्र में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। वही दर्शक भी दोनों को पर्दे पर देखना खूब पसंद करते हैं। एक बेहतर कलाकार होने के साथ-साथ अजय और काजोल एक बेहतर जोड़ी भी है। दोनों के बीच की बॉन्डिंग शादी के 23 साल बाद भी उतनी ही गहरी है जितनी कि पहले हुआ करती थी और यही वजह है कि आज ये दोनों बॉलीवुड के बेस्ट कपल की लिस्ट में शुमार है। यूं तो अजय और काजोल आये दिन किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में बने रहते हैं। लेकिन उनकी बेटी न्यासा देवगन (Nyasa Devgan) भी इस मामले में किसी से कम नही है।

Kajol and nyasa devgan

मेल फ्रेंड के साथ नजर आईं न्यासा :-

न्यासा ने भले ही अबतक फिल्मी दुनिया में कदम नही रखा मगर वह अक्सर किसी ना किसी वजह से लाइमलाइट का हिस्सा बनी रहती हैं। कभी वह अपने बोल्ड एंड हॉट तस्वीरों (Nyasa Devgan bold and hot pictures) को लेकर सुर्खियां बटोरती हैं तो कभी अपने जबरदस्त डांस को लेकर (Nyasa Devgan dance moves)। हालांकि इस बार न्यासा के सुर्खियों में आने की वजह कुछ और है। जी हां, दरअसल इन दिनों उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है जिसमे वह अपने एक मेल फ्रेंड के साथ रेस्टॉरेंट से बाहर निकलती हुई नजर आ रही हैं। एक तरफ जहां इस वीडियो में न्यासा ने वाइट कलर की ड्रेस पहन रखी है तो वही उनके मेल फ्रेंड ग्रे टीशर्ट और पेंट में नजर आ रहे हैं। इस दौरान उन्होंने अपने चेहरे पर मास्क पहन रखा है जिसके कारण उनका चेहरा साफ नजर नही आ रहा है।

Nyasa devgan and mystery boy

whatsapp channel

google news

 

वायरल हुआ न्यासा का वीडियो :-

मगर इस वीडियो के सामने आने के बाद लोग तरह-तरह के अपने रिएक्शन्स दे रहे हैं। एक यूजर ने तो न्यासा के साथ नजर आ रहे हैं लड़के को गोविंदा का बेटा बता दिया है। उस शख्स ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा,“ये तो गोविंदा का बेटा है।” वैसे आपको दें की ये लड़का सच में गोविंदा का बेटा है या नही, इसकी आधिकारिक तौर पर कोई भी पुष्टि नही हुई है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Koimoi.com (@koimoi)

 मगर लोगों के बीच न्यासा का ये वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। मालूम हो कि गोविंदा के बेटे का नाम यशवर्धन अहुजा (Yashvardhan Ahuja) है और वह 23 साल के हैं। उन्होंने लंदन से फिल्ममेकिंग और एक्टिंग में अपनी पढ़ाई पूरी की है और वह फिलहाल साजिद नाडियावाला के साथ असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर काम कर रहे हैं।

Share on