30 साल के करियर मे इन 7 अभिनेत्रियों के साथ रहे हैं अजय देवगन के संबंध, कंगना से करिश्मा तक है शामिल

बॉलीवुड के सुपरस्टार्स की लिस्ट में शुमार एक्टर अजय देवगन को आज कौन नही जानता। अपने दमदार अभिनय और एक्शन से हर किसी का दिल जीतने वाले अजय देवगन ने हाल ही में इंडस्ट्री में अपने 30 साल पूरे कर लिए हैं। इस 30 साल के लंबे करियर में अजय ने खूब नाम कमाया। हालांकि इस दौरान उनका नाम बॉलीवुड की हसीनाओं के साथ भी खूब जुड़ा है। तो चलिए आज हम आपको उन 7 अभिनेत्रियों के बारे में बताते हैं जिनके साथ अजय के अफेयर्स की खबरों ने लोगों के बीच सुर्खियां बटोरी थी।

काजोल :-

Kajol

फ़िल्म हलचल के सेट पर पहली बार मिले अजय देवगन और काजोल के बीच इस फ़िल्म की शूटिंग के दौरान ही नजदीकियां बढ़ी थी। इसके बाद साल 1999 में दोनों ने महाराष्ट्रीयन रीति रिवाज से एक दूसरे के संग शादी कर ली और आज ये दोनों एक साथ बेहद खुश हैं।

कंगना रनौत :-

Kangana ranaut

whatsapp channel

google news

 

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार फ़िल्म ‘वन्स अपॉन ए टाइम इन मुम्बई’ के दौरान अजय देवगन और कंगना रनौत एक दूसरे के बेहद करीब आ गए थे। मगर काजोल की धमकी के कारण अजय ने कंगना से दूरी बना ली थी। हालांकि दोनों में से किसी ने भी कभी इस बारे में बात नहीं की।

करिश्मा कपूर :-

Karishma kapoor

बेहद कम लोग ये जानते होंगे कि अजय देवगन और करिश्मा कपूर एक वक्त में सीरियस रिलेशनशिप में थे। यही नही दोनों के बीच इतना प्यार था की वो शादी भी करने वाले थे। मगर ऐसा हुआ नही और जल्द ही दोनों के रिश्ते में खटास आ गई।

रवीना टंडन :-

Raveena tondon

रवीना टंडन भी अजय देवगन के साथ रिलेशन में रह चुकी हैं। हालांकि अजय के लाइफ में करिश्मा कपूर के आ जाने के बाद दोनों का रिश्ता टूट गया था। जिसके बाद रवीना ने अजय देवगन पर कई गंभीर आरोप लगाए थे।

तब्बू :-

Tabbu

अजय देवगन और तब्बू के बीच की दोस्ती से हर कोई परिचित हैं। तब्बू अजय की हमेशा से ही एक पक्की दोस्त रही हैं। वही अपने एक इंटरव्यू में तब्बू ने बताया था कि अजय देवगन की वजह से ही उन्होंने अबतक शादी नही की।

मनीषा कोइराला :-

Manisha koerala

अजय देवगन एक्ट्रेस मनीषा कोइराला के प्यार में भी पड़ चुके हैं। आपको बतादें कि एक वक्त में दोनों के रिश्ते की खूब चर्चा थी।

इलियाना डिक्रूज :-

Ileana D'cruze

जानकारी के मुताबिक इलियाना डिक्रूज और अजय देवगन के बीच भी अफेयर था। हालांकि दोनों में से किसी ने भी इस अफवाह को कभी हवा नही दी ना ही इस बारे में कभी बात करते नजर आए।

Share on