बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा और पूर्व मिस वर्ल्ड ऐश्वर्या राय बच्चन आज किसी पहचान की मोहताज नही हैं। ना सिर्फ देश बल्कि विदेशों में भी ऐश्वर्या के लाखों चाहने वाले हैं। लेकिन आपने एक कहावत तो सुनी है ना की जिसके बेहद चाहनेवाले होते हैं, उनके कई लोग दुश्मन भी होते हैं। तो चलिए ऐसे में आज हम आपको ऐश्वर्या राय बच्चन के उन कट्टर दुश्मनों के बारे में बताते हैं जो खुद भी इंडस्ट्री से ताल्लुक रखते हैं।
पहली डेब्यू फिल्म होती ‘राजा हिंदुस्तानी’ :-
साल 1997 में मणिरत्नम की फ़िल्म ‘ईश्वर’ से बॉलीवुड में कदम रखने वाली ऐश्वर्या ने साल 1994 में मिस वर्ल्ड का खिताब अपने नाम किया था। इस ताज को अपने नाम करने के बाद ऐश्वर्या को बॉलीवुड से कई ऑफर आने लगे थे। अपने एक इंटरव्यू में ऐश्वर्या ने बताया था, ‘मैंने फिल्म इंडस्ट्री में जानें से पहले मिस इंडिया में हिस्सा लेने का फैसला किया था।
अगर मैं मिस इंडिया में भाग नहीं लेती तो, शायद राजा हिंदुस्तानी मेरी पहली फिल्म होती।’ आपको बतादें कि जब आमिर खान के कहने पर ऐश्वर्या उनके इस फ़िल्म के प्रीमियर पर पहुंची थी तब वहां उनकी मुलाकात मशहूर फिल्म निर्देशक संजय लीला भंसाली से हुई थी।
पहली मुलाकात में भंसाली ने किया था ऐश को फाइनल :-
उसी दौरान संजय अपनी फिल्म ‘हम दिल दे चुके सनम’ के लिए एक लीड एक्ट्रेस की तलाश में थे। हालांकि पहले वह इस रोल के लिए करीना कपूर या मनीष कोइराला को लेना चाहते थे, लेकिन जब उन्होंने ऐश्वर्या से मुलाकात की तो उन्होंने अपना मन बदल लिया और ऐश को अपने फ़िल्म के लिए कास्ट कर लिया। इसके बाद जब साल 1999 में ये फ़िल्म बड़े पर्दे पर रिलीज हुई तो ये ऐश्वर्या के करियर की टर्निंग पॉइंट साबित हुई। इस फ़िल्म के बाद ऐश सफलता की सीढियां चढ़ती गईं और उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।
दुश्मनी की लिस्ट में करीना हैं टॉप पर :-
आपको बतादें कि ऐश के फिल्मी करियर के दौरान कई दोस्त के साथ-साथ कई दुश्मन भी बने जिसमें करीना कपूर का नाम टॉप पर है। करीना और ऐश्वर्या के बीच दुश्मनी का आगाज तब हुआ था जब अभिषेक बच्चन ने करिश्मा कपूर से अपनी सगाई तोड़ने के बाद ऐश्वर्या राय से शादी कर ली थी। इस वाकया के बाद से ही ऐश और बेबो के रिश्ते बेहद बिगड़ गए और अबतक बिल्कुल वैसे ही है।
सोनम कपूर ने कहा था ऐश को आंटी :-
करीना के बाद इस लिस्ट में दूसरा नाम रानी मुखर्जी का है जिन्हें ऐश्वर्या के दुश्मनों में गिना जाता है। इनके बीच दुश्मनी की शुरुवात तब हुई थी जब शाहरुख खान की फिल्म चलते-चलते से रातों-रात ऐश्वर्या की जगह रानी को ले लिया गया था।
वही ऐश के दुश्मनों की लिस्ट में तीसरा नाम अनिल कपूर की बेटी सोनम कपूर का है। सोनम और ऐश्वर्या के बीच दुश्मनी की आग तब लगी जब अपने एक इंटरव्यू में सोनम ने ऐश को आंटी कह दिया था।