ऐश्वर्या राय की बेटी आराध्या ने की रैंप पर कैटवॉक, बड़ी-बड़ी एक्ट्रेस को भी फैशन में दी मात, देखें Video

Written by: Kavita Tiwari | biharivoice.com • 25 अप्रैल 2022, 2:24 अपराह्न

बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत अदाकारा के तौर पर मशहूर ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan) और अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) की बेटी आराध्या बच्चन (Aaradhya Bachchan) बॉलीवुड इंडस्ट्री के पॉपुलर स्टार किड्स में से एक है। आराध्या बच्चन फैशन और स्टाइल के मामले में ऐश्वर्या राय बच्चन की तरह ही है। हाल-फिलहाल आराध्या बच्चन का एक वीडियो (Aaradhya Bachchan Video Viral) सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। खास बात यह है कि इस वीडियो में आराध्या बच्चन रैंप पर वॉक (Aaradhya Bachchan Ramp Walk Video) करती नजर आई हैं।

Aaradhya Bachchan

वायरल हुआ अराध्या का रैंप वॉक वीडियो

हालांकि आपको यह बता दें कि आराध्या बच्चन का रैंप पर वॉक करता यह वीडियो नया नहीं, बल्कि काफी पुराना है। दरअसल कॉन्स फिल्म फेस्टिवल में ऐश्वर्या राय बच्चन आराध्या को लेकर पहुंची थी। यह वीडियो उसी फेस्टिवल के दौरान का है। तब आराध्या ने मम्मी ऐश्वर्या के साथ बैकस्टेज पर खूब मस्ती की थी। यह वीडियो बैकस्टेज की मस्ती के दौरान का ही है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Bollywood Tashan (@bollywood_tashan)

आराध्या इन दिनों सोशल मीडिया पर अक्सर सुर्खियां बटोरती नजर आती है। कभी उनके अपने माता-पिता के साथ घूमने की तस्वीरें सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोरती हैं, तो कभी उनके स्कूल के प्रोजेक्ट का जिक्र करते हुए अमिताभ बच्चन उनका जिक्र करते हैं। वही आराध्या बच्चन का यह पुराना कैटवॉक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। उनके इस कैटवॉक वीडियो को देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स यह कहने को मजबूर हो गए हैं कि- आराध्या बड़ी होने के बाद बॉलीवुड इंडस्ट्रीज की बाकी एक्ट्रेस को करारी मात देने वाली है।

Aaradhya Bachchan

कैटवॉक के दौरान आराध्या के आउटफिट की बात करें तो बता दें इस दौरान आराध्या बच्चन ने पिंक कलर की फ्रॉक पहनी है। वह बेहद खूबसूरत लग रही है और रैंप पर वॉक करता उनका यह वीडियो सोशल मीडिया यूजर्स को काफी पसंद आ रहा है। इस दौरान एक यूजर ने उनके इस वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा- आराध्या मम्मी ऐश्वर्या से बड़ी स्टार बनेंगी, तो वहीं एक ने कहा- वाह…आखिर पोती किसकी है।

About the Author :

Kavita Tiwari

मीडिया के क्षेत्र में करीब 7 साल का अनुभव प्राप्त हुआ। APN न्यूज़ चैनल से अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद कई अलग-अलग चैनलों में असिस्टेंट प्रोड्यूसर से लेकर रन-डाउन प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया। वहीं फिलहाल बीते 1 साल 6 महीने से बिहार वॉइस वेबसाइट के साथ नेशनल, बिजनेस, ऑटो, स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट की खबरों पर काम कर रही हूं। वेबसाइट पर दी गई खबरों के माध्यम से हमारा उद्देश्य लोगों को बदलते दौर के साथ बदलते भारत के बारे में जागरूक करना एवं देशभर में घटित हो रही घटनाओं के बारे में जानकारी देना है।