बेहद खूबसूरत हैं अहान शेट्टी की गर्लफ्रैंड तान्या श्रॉफ, हॉटनेस में देती हैं एक्ट्रेसेस को मात

बॉलीवुड में अन्ना के नाम से मशहूर एक्टर सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी ने हाल ही में फ़िल्म ‘तड़प’ से अपने बॉलीवुड करियर कि शुरुवात की है। इस फ़िल्म में अपने जबरदस्त अभिनय से अहान ने हर किसी को हैरान कर दिया है। वही दर्शक भी उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। अपनी पहली ही फ़िल्म से दर्शकों के दिलों पर राज करने वाले अहान के लोग फैन बनते जा रहे हैं और उनकी पर्सनल लाइफ से जुड़ी चीज़ों को जानना चाह रहे हैं।

Ahaan shetty and tanya shroff

तो चलिए ऐसे में आज हम आपको अहान शेट्टी की गर्लफ्रैंड के बारे में बताते हैं जिनका हुस्न और बोल्डनेस फिल्मी हसीनाओं पर भारी पड़ता है। वैसे तो फिल्मी सितारें अपने रिलेशनशिप की खबरों को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहते हैं मगर अहान अपने रिश्ते को सुर्ख़ियों से हमेशा दूर रखते हैं।

काफी लंबे समय से रिलेशनशिप में हैं अहान और तान्या

Tanya Shroff

whatsapp channel

google news

 

 

फ़िल्म ‘तड़प’ में एक्ट्रेस तारा सुतरिया पर अपनी जान छिड़कने वाले अहान शेट्टी असल जिंदगी में तान्या श्रॉफ पर अपना प्यार लुटाते हैं जो कि बेहद खूबसूरत और हॉट हैं।

Tanya Shroff

बतादें कि तान्या अपने बॉयफ्रेंड अहान शेट्टी की पहली फ़िल्म की स्क्रीनिंग पर भी मौजूद थी। मालूम हो कि तान्या श्रॉफ और अहान शेट्टी काफी लंबे समय से एक दूसरे के साथ रिलेशनशिप में हैं।

कई बड़े ब्रांड्स के साथ कर चुकी हैं काम :-

Tania shroff

खबरों की माने तो अहान और तान्या एक दूसरे को स्कूल टाइम से ही जानते हैं। एक तरफ जहां अहान शेट्टी ने अपना करियर फिल्मों में बनाया तो वही दूसरी तरह तान्या श्रॉफ एक फैशन मॉडल होने के साथ-साथ सोशल मीडिया सेलिब्रिटी भी हैं।

Tania shroff

जाने माने बिजनेसमैन जयदेव श्रॉफ की बेटी तान्या श्रॉफ ने साल 2015 में मॉडलिंग की दुनिया में कदम रखा था और अबतक उन्होंने कई बड़े ब्रांड्स के साथ काम किया है।

सोशल मीडिया पर है लाखों फॉलोवर्स :-

Tania shroff

आपको बतादें कि तान्या श्रॉफ सोशल मीडिया पर बेहद एक्टिव रहती हैं और आये दिन अपने बोल्ड अवतार से इंटरनेट पर खूब सनसनी मचाती हैं।

Tanya Shroff

तान्या के हॉट अंदाज़ के आगे बॉलीवुड एक्ट्रेसेस भी फीकी लगती है और उनके इंस्टाग्राम पर कुल एक लाख 87 हजार से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं।

Share on