Ahan Shetty Girlfriend: ये बनेंगी शेट्टी परिवार की बहू, काफी ग्लैमरस है अथिया की होने वाली भाभी

Ahan Shetty And Tania Shroff: सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी (Athiya Shetyy And KL Rahul) ने हाल ही में भारतीय क्रिकेटर केएल राहुल संग शादी की है। वह अब जल्द ही सुनील शेट्टी का बेटे अहान शेट्टी भी शादी के बंधन में बंधने वाले है। दरअसल अहान शेट्टी इन दिनों तानिया श्रॉफ को डेट कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक तानिया ही आथिया शेट्टी की भाभी बनेगी। ऐसे में आइए हम आपको सुनील शेट्टी के घर की होने वाली बहू तानिया श्रॉफ (Ahan Shetty Girlfriend Tania Shroff) के बारे में कुछ दिलचस्प बातें बताते हैं और साथ ही बताते हैं कि कैसे वह अपनी बोल्ड अदाओं और अपनी खूबसूरती से बॉलीवुड अदाकाराओं को जबरदस्त टक्कर देती है।

Ahan Shetty And Tania Shroff

बेहद खूबसूरत है सुनील शेट्टी की होने वाली बहू

सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी की गर्लफ्रेंड का नाम तानिया श्रॉफ है। तानिया श्रॉफ और अहान शेट्टी काफी लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। अथिया शेट्टी के भाई अहान शेट्टी और तानिया श्रॉफ मीडिया के कैमरे के सामने भी अपने प्यार का इजहार खुलेआम करते नजर आते हैं। इतना ही नहीं तानिया को शेट्टी परिवार के हर फैमिली फंक्शन में हर फैमिली फोटो में भी देखा जाता है।

whatsapp channel

google news

 

शेट्टी परिवार के साथ तानिया का है खास बॉन्ड

अहान और तानिया का बॉन्ड उनकी पहली फिल्म तड़प के प्रीमियर से लेकर लॉन्च तक पर नजर आ चुका है। दोनों अपने-अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक दूसरे की तस्वीरें भी खुलेआम साझा कर अपने प्यार को जगजाहिर भी कर चुके हैं। तानिया और अहान को घूमने का बेहद शौक है। दोनों अक्सर एक साथ ही घूमने जाते हैं। आथिया और केएल राहुल की शादी के बाद तानिया श्रॉफ और अहान शेट्टी की शादी के चर्चे शुरू हो गए हैं।

कौन है तानिया श्रॉफ (Who is Tania Shroff)

बता ते आथिया शेट्टी और केएल राहुल की शादी में तानिया को परिवार के साथ खूब मस्ती करते हुए देखा गया था, जिसे यह तो साफ होता है कि तानिया श्रॉफ शेट्टी परिवार के बेहद करीब है। बता दे तानिया श्रॉफ अभी केवल 24 साल की है, लेकिन इतनी कम उम्र में उनकी पापुलैरिटी इंडस्ट्री की बड़ी अदाकाराओं से कम नहीं है।

Ahan Shetty And Tania Shroff

तानिया श्रॉफ एक फेमस फैशन डिजाइनर और इनफ्लुएंसर है। वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है और हर दिन अपने खूबसूरत और बोल्ड अंदाज की तस्वीरों को साझा कर फैंस के होश उड़ाती है। तानिया श्रॉफ खूबसूरती के मामले में तो बॉलीवुड एक्ट्रेस को जबरदस्त टक्कर देती है, लेकिन साथ ही वह काफी ग्लैमरस और स्टाइलिश भी है।

Share on