पत्नी से तलाक ले अर्जुन रामपाल 15 साल छोटी मॉडल को कर रहे डेट, बिना शादी बना चुके है माँ

Written by: Shubhangi Singh | biharivoice.com • 22 जुलाई 2022, 9:34 अपराह्न

बॉलीवुड के जाने माने अभिनेता अर्जुन रामपाल ने हाल ही में अपना जन्मदिन मनाया है। साल 1972 में मध्यप्रदेश के जबलपुर शहर में जन्मे अर्जुन रामपाल फ़िल्म इंडस्ट्री का एक बड़ा नाम है। उन्होंने बॉलीवुड के कई हिट फिल्मों में काम किया है और एक्टर बनने से पूर्व वह एक लोकप्रिय मॉडल थे जिन्होंने बॉलीवुड में ना सिर्फ खुद को साबित किया बल्कि अपनी एक अलग पहचान भी बनाई है।

Arjun rampal

अपनी प्रोफ़ेशनल जिंदगी के साथ-साथ अपने निजी जिंदगी को लेकर भी सुर्खियों में रहने वाले एक्टर इन दिनों एक विदेशी मॉडल को डेट कर रहे हैं। इससे पहले उन्होंने मिस इंडिया रह चुकी महर जेसिया के संग साथ फेरे लिए थे और शादी के करीब दो दशक के बाद दोनों तलाक लेकर अलग हो गए थे। अपनी शादी तोड़ने के बाद अर्जुन काफी दिनों तक सुर्खियों में थे। ऐसे में चलिए आज हम आपको अर्जुन के जन्मदिन पर उनकी जिंदगी से जुड़ी कुछ खास बातें बताते हैं।

मिलिट्री बैकग्राउंड से संबंध रखते हैं अर्जुन :-

Arjun rampal

बीते 26 नवंबर को 49 साल के हो चुके अर्जुन रामपाल एक  मिलिट्री बैकग्राउंड परिवार से संबंध रखते हैं। उनके नाना ब्रिगेडियर गुरदयाल सिंह थे और इंडियन आर्मी के लिए पहली आर्टिलरी गन भी उन्होंने ही बनाई थी। आपको बतादें कि अर्जुन बहुत छोटे थे जब उनके माता-पिता का तलाक हो गया था। ऐसे में अर्जुन की कस्टडी उनकी माँ को मिली और उन्होंने अकेले अपने दम पर अर्जुन की परवरिश की। एक्टर ने अपनी पढ़ाई हिंदू कॉलेज, दिल्ली विश्वविद्यलय से पूरी की है।

मॉडलिंग में बड़ा नाम थे अर्जुन रामपाल :-

बेहद कम लोग ये जानते होंगे कि फ़िल्म इंडस्ट्री में कदम रखने से पहले अर्जुन मॉडलिंग की दुनिया में एक बड़ा नाम थे। हमेशा से मॉडलिंग में अपना करियर बनाने वाले अर्जुन रामपाल एक सक्सेसफुल मॉडल थे और साल 1994 में उन्हें मॉडलिंग में सोसाइटी फेस ऑफ द ईयर अवार्ड से भी नवाजा गया था।

20 साल लिया पहली पत्नी से तलाक :-

Arjun rampal and meher desiya

रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्मी दुनिया में कदम रखने से पहले ही साल 1998 में अर्जुन रामपाल ने टॉप की सुपरमॉडल रही मेहर जेसिया से शादी कर ली थी। जिसके बाद दोनों की दो बेटियों महिका और मायरा हुई। हालांकि शादी के करीब 20 साल बाद अर्जुन और मेहर ने साल 2019 में एक दूसरे से तलाक ले लिया और अलग हो गए।

अर्जुन रामपाल 15 साल छोटी मॉडल को कर रहे डेट :-

बता दें कि मेहर से अलग होने के बाद अर्जुन मॉडल गैब्रिएला को करीब दो साल से डेट कर रहे हैं और बिना शादी के एक बच्चे के पेरेंट्स भी बन चुके हैं। मालूम हो कि साल 2001 में फ़िल्म ‘प्यार इश्क़ और मोहब्बत’ से अपने एक्टिंग करियर की शुरुवात करने वाले अर्जुन को आज बॉलीवुड में कुल 20 साल पूरे हो चुके हैं। अपनी पहली ही फ़िल्म के लिए अवार्ड जीतने वाले अर्जुन को साल 2008 में उनकी फिल्म ‘ रॉक ऑन’ के लिए नेशनल अवॉर्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है।

About the Author :