Sunday, September 24, 2023

पहली ही नजर मे रानी मुखर्जी पर फिदा हो गए थे आदित्य चोपड़ा, इसलिए बेटी का नाम रखा आदिरा

बॉलीवुड में प्रेम कहानियां आम बात हैं। आये दिन किसी ना किसी स्टार्स के लिंकअप्स की खबरें सुर्खियों में रहती हैं। वैसे बॉलीवुड में ऐसे कई सितारें हैं जिन्हें अपने प्यार को पाने के लिए खूब मेहनत करनी पड़ी हैं। किसी ने अपने रिलेशनशिप को दुनिया से सालों तक छुपा कर रखा तो कई ऐसे हैं जो खुलेआम अपने रिश्ते को एक्सेप्ट करते नजर आते हैं।

इन्ही में से एक थी यश राज फिल्म्स के मालिक आदित्य चोपड़ा और बॉलीवुड की मर्दानी रानी मुखर्जी की लव स्टोरी। इन दोनों ने अपने रिश्तों को मीडिया से खूब बचाने कि कोशिश की, लेकिन वो कहते हैं ना कि इश्क़ और मुश्क कभी छुपाए नही छुपता। वही हाल हुआ आदित्या और रानी के रिश्ते में, लाख छुपाने के बावजूद इनका रिश्ता सबके नजरों में आ गया था। तो चलिए आज हम आपको बताते हैं फिल्मी लव स्टोरी से मेल खाती रानी और आदित्य के लव स्टोरी के बारे में जो कोई नही जानता।

“कुछ कुछ होता है” फ़िल्म ने बदली रानी की जिंदगी :-

ये तो सबको पता हैं कि “राजा की आएगी बारात” फ़िल्म से रानी मुखर्जी ने बॉलीवुड में अपना डेब्यू किया था। लेकिन उन्हें सफलता शाहरुख खान, काजोल स्टारर मूवी ” कुछ कुछ होता है” से मिली। उनकी इस फ़िल्म ने बड़े पर्दे पर कमाल कर दिया और तब से ही रानी पॉपुलर हो गई। इस फ़िल्म के बाद रानी की जिंदगी पूरी बदल गई चाहे वो प्रोफ़ेशनल हो या पर्सनल। ऐसा इसलिए क्योंकि वो आदित्य ही थे जिन्होंने करन जौहर को रानी मुखर्जी का नाम सजेस्ट किया था।

whatsapp

पहली नजर में ही रानी के कायल हो गए थे आदित्य :-

रानी की पहली फ़िल्म “राजा की आएगी बारात” के दौरान ही आदित्य ने उन्हें पहली बार देखा था और देखते ही उनकी खूबसूरती के दीवाने हो गए थे। आदित्य को खुद ही पता नही चला की वह रानी की तरफ अट्रैक्ट होते जा रहे थे। इसी दौरान उन्होंने करन जौहर को उनकी फिल्म के लिए रानी के नाम का सुझाव दिया था। हालांकि करन उस वक़्त डाउट में थे कि एक छोटी हाइट वाली यंग लड़की जिसे ज्यादा एक्सपीरियंस तक नही हैं वह ‘टीना’ का ग्लैमरस करैक्टर कैसे निभा पाएंगी। लेकिन केवल आदित्य के कहने पर करन ने रानी से मुलाक़ात की और उनके परफॉरमेंस को देखकर चौक गए। इस फिल्म में काम करने के बाद रानी, करण, आदित्य, शाहरुख खान और काजोल दोस्त बन गए.

साल 2009 में आदित्य ने लिया पहली बीवी से तलाक:-

पहली नजर में पसंद आ चुकी रानी के लिए आदित्य के मन में उस वक़्त कोई फीलिंग्स नही थी। साल 2001 में आदित्य ने पायल खन्ना से शादी रचा ली। हालांकि दोनों की शादी लंबे वक्त तक चल नही पाई और फिर साल 2009 में दोनों ने तलाक ले लिया। तलाक के बाद आदित्य बिल्कुल अकेले हो गए थे और फिर रानी मुखर्जी के प्यार में पड़ गए। धीरे धीरे दोनो में नजदीकियां आई और दोनो ने एक दूसरे को डेट करना शुरू कर दिया। बता दें कि रानी ने यश राज के बैनर तले कई फिल्मों में काम किया हैं मगर ये फिल्में आदित्य की देन नही थी। बल्कि उन्होंने यह मौका खुद की काबिलियत पर हासिल किया था।

google news

पहली डेट पर क्या हुआ :-

एक इंटरव्यू के दौरान रानी ने अपने और आदित्य के रिश्ते पर खुल के बात की थी और बताया कि आदित्य पहली डेट के लिए उनके घर आये थे और उन्हें बाहर ले जाने के लिए रानी के घरवालों से इजाजत मांगी थी। रानी ने आगे बताया कि उनके परिवार वालों को उन दोनों के रिश्ते से कोई दिक्कत नही थी इसलिए उन्होंने झट से आदित्य को इजाजत दे दी।

रानी पर घर तोड़ने का लगाया गया था इल्जाम :-

आदित्य ने पायल खन्ना से तलाक के 5 सालों बाद रानी मुखर्जी से शादी करने का फैसला लिया था मगर ये सफर रानी के लिए आसान नही था। रानी को खूब ताने सुनने पड़े थे और ढ़ेर सारे आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था। जब उनके रिश्ते की खबर बाहर आई तब लोगों ने रानी को खूब बुरा भला कहा था। हाल ये था कि कइयों ने तो रानी मुखर्जी को घर तोड़ने वाली औरत तक कह डाला था। लेकिन इन सब चीजों से दोनो के रिश्तों में कोई बदलाव नही आया और दोनो ने सभी चीजों को इग्नोर करते हुए साल 2014 में ब्याह कर लिया। हालांकि दोनों की शादी बिल्कुल गुपचुप तरीके से हुई और यही वजह थी कि जब उनकी शादी की खबरें अचानक मीडिया में आई तो हर कोई हैरान रह गया था।

आलोचनाओं पर कि खुल की बात :-

एक मीडिया इंटरव्यू के दौरान रानी ने शादी के दौरान हुई आलोचनाओं को लेकर बात की थी और बताया था कि उन्होंने तब आदित्य को डेट करना शुरू किया था जब आदित्य और पायल तलाक लेकर अलग बढ़ चुके थे। फिर वह उनकी शादी टूटने का कारण कैसे बन सकती हैं। रानी ने आगे बताया कि इन चीजों से कभी भी उनके और आदित्य के रिश्ते में कोई बदलाव नही आया और दोनो ने यह फैसला कर लिया था कि चाहे कुछ भी हो जाये अपने रिश्ते के बीच वो किसी को नही आने देंगे।

रानी ने बेटी “आदिरा” को दिया जन्म :-

आदित्य और रानी के शादी के एक साल बाद दोनों की बेटी आदिरा का जन्म हुआ। दोनो ने अपनी बेटी का नाम अपने नाम को जोड़ कर रखा हैं। हालांकि फिलहाल रानी और आदित्य अपनी बेटी को लाइमलाइट से बहुत दूर रखते हैं।

Manish Kumar
Manish Kumarhttp://biharivoice.com/
पिछले 5 साल से न्यूज़ सेक्टर से जुड़ा हूँ । बिहारी वॉइस पर 2020 से न्यूज़ लिखने और एडिटिंग के साथ-साथ टेक संबंधी कार्य कर रहा हूँ।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,869FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles