डायमंड लगे ड्रेस मे मिस यूनिवर्स को जज कर Urvashi Rautela लौटी भारत, कीमत इतनी जितनी मे कार आ जाए

Written by: Kavita Tiwari | biharivoice.com • 17 दिसम्बर 2021, 1:59 अपराह्न

मिस यूनिवर्स 2021(Miss Universe 2021) का कंपटीशन भारत के लिए बेहद ऐतिहासिक रहा। इस दौरान जहां एक ओर भारत के बेटी हरनाज संधू(Harnaaz Sandhu) ने मिस यूनिवर्स 2021 का खिताब जीतकर 21 साल बाद भारत को यह खुशी दी, तो वहीं एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला(Urvashi Rautela) बतौर जज शो में मौजूद रही। खास बात ये है कि उर्वशी वहां मौजूद जजों में सबसे कम उम्र की जज थी। मिस यूनिवर्स को जज करने के बाद उर्वशी रौतेला काफी इमोशनल भी नजर आई। वही जब हरनाज संधू के सिर मिस यूनिवर्स का ताज सजा, तो उनकी आंखें भी भर आई।

भारत लौंटी उर्वशी

हाल ही में मिस यूनिवर्स 2021 पेजेंट में भारत की जीत के बाद उर्वशी रौतेला देश वापस लौटी है। इस दौरान उन्हें एयरपोर्ट पर स्पॉर्ट किया गया। एयरपोर्ट लुक में वह बेहद खूबसूरत लग रही थी। वहीं इस दौरान का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसे देखकर उनके फैंस उनकी खूबसूरती की तारीफ करने से खुद को रोक नहीं पा रहे हैं।

उर्वशी का हुआ जोरदार स्वागत

एयरपोर्ट पर उर्वशी रौतेला का स्वागत काफी जोरदार तरीके से किया गया। वहां मौजूद लोगों ने उन्हें फूलों की माला पहनाई और वेलकम भी कहा। इस दौरान उर्वशी भी काफी खुशी भरे अंदाज में पैपराजी पोज देती नजर आई।

 लाखों की है उर्वशी के ड्रेस

इस दौरान उर्वशी रौतेला ने बेबी पिंक मिनी स्कर्ट ड्रेस कैरी की थी, जिसमें वह काफी ग्लैमरस नजर आ रही है। उर्वशी की यह ड्रेस पेशिओ एंड स्कारलेट ने डिजाइन की है। खास बात यह है कि इस ड्रेस की कीमत ₹500000 है, क्योंकि इस ड्रेस में डायमंड लगे हुए हैं। कोल्ड शोल्डर क्रॉप टॉप और बेबी पिंक हाई स्टीलेटोस ड्रेस में उर्वशी एयरपोर्ट पर अपनी अदाएं और जलवे बिखेरते नजर आई। इस दौरान उन्होंने कानों में डायमंड इयररिंग्स और हाथ में डायमंड ब्रेसलेट भी पहना है, जो उनकी खुबसूरती को और बढ़ा रहा है।

बात उर्वशी के वर्क फ्रंट की करें तो बता दे मौजूदा समय में वह एक बड़े बजट की साइंस फिक्शन तमिल फिल्म के जरिए तमिल सिनेमा जगत में डेब्यू करने वाली है। इसके अलावा वह जल्द ही एक बायो फिल्म और वेब सीरीज में भी नजर आएंगी।

About the Author :