नागिन गर्ल मौनी रॉय का लव लेटर हुआ वायरल, लवर के नाम के खुलासे ने किया हैरान, जल्द करेंगी शादी!

बॉलीवुड से लेकर टेलीविजन इंडस्ट्री तक इन दिनों शादी की खबरें लगातार सुर्खियों में छाई हुई है। इंडस्ट्री में वेडिंग सीजन (Bollywood wedding season) जोरों शोरों से चल रहा है। कई स्टार्स ऐसे हैं जिन्होंने हाल ही में शादी की है, तो कुछ जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। इस बीच लाखों दिलों को अपने नागिन अंदाज से धड़का देने वाली मौनी रॉय(Mouni Roy) भी शादी की खबरों को लेकर सुर्खियों में छाई हुई हैं।

नागिन गर्ल मौनी रॉय

मौनी रॉय के रिलेशनशिप(Mouni Roy Boyfriend) की खबरें इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा का केंद्र बनी हुई हैं। वही खबरों की माने तो मौनी सूरज नाम्बियार(Suraj Nambiar) को डेट कर रही हैं और जल्द ही यह कपल शादी के बंधन में बंधने वाला है। वैसे इसे लेकर मौनी रॉय की तरफ से अब तक कोई ऑफिशल स्टेटमेंट नहीं आया है, मगर एक्ट्रेस लगातार सोशल मीडिया के जरिए अपने प्यार का इजहार कर रही है।

वायरल हुआ मौनी का लव पोस्ट

हाल ही में नागिन गर्ल मौनी रॉय(Naagin girl Mouni Roy) ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ लव और लाइफ से जुड़े कोट्स शेयर किए थे। इस दौरान उन्होंने अपने पोस्ट में कहा था- प्यार में पड़ने का मतलब होता है कि जैसे आप हर वक्त किसी मदहोशी में हो… आपको पता रहेगा कि आपको नींद से आ रही है, मगर आपको पता नहीं चलेगा कि आपको कब नींद आ गई।

वही मोनी ने अपने दूसरे पोस्ट में लिखा- आप किसी ऐसे को ढूंढने के हकदार हैं जो आपको तब भी थाम ले जब वह आपके नजदीक ना भी हो… कोई ऐसा जो जब आपके पास रहे तो आप हौसलों की उड़ान भरे, कोई ऐसा जिसका प्यार आपको खुद से प्यार करने की ओर मोड़ दे।

जल्द शादी करने वाली हैं मौनी रॉय

मौनी रॉय के यह दोनों पोस्ट सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहे हैं और फैन अपने-अपने अंदाज में कयास लगाते हुए मौनी रॉय से सवाल-जवाब कर रहे हैं। बता दे मौनी रॉय भी अब जल्द ही शादी कर सकती है। ऐसी ख़बरें लगातार सुर्खियों में छाई हुई है कि साल 2022 में शादी करने का मन बना रही हैं। साथ ही दुबई या फिर इटली में जाकर शादी कर सकती है और वह शादी के बाद इंडिया में एक ग्रैंड रिसेप्शन देने की भी तैयारी कर रही हैं। हालांकि शादी और शादी की तारीखों को लेकर अब तक मोनी रॉय की तरफ से कोई ऑफिशल स्टेटमेंट नहीं आया है।

 

ब्रह्मास्त्र में आयेंगी नजर

नागिन गर्ल मौनी रॉय

वही मौनी रॉय के काम की बात करें तो बता दे अगले साल ही आयान मुखर्जी की फिल्म ब्रह्मास्त्र में मौनी रॉय नजर आने वाली है। इस फिल्म में आलिया भट्ट(Alia Bhatt) और रणबीर कपूर(Ranbir Kapoor) लीड रोल में नजर आएंगे। जल्दी इस मूवी का मोशन पोस्टर भी रिलीज हो जाएगा। फिल्म में अमिताभ बच्चन(Amitabh bacchan), नागार्जुन और डिंपल कपाड़िया(Dimple Kapadia) भी अहम किरदार में नजर आएंगे।