36 साल की Mouni Roy ने गुपचुप तरीके से रचाई शादी? सिल्क सारी और फूलों की माला पहनें आई नजर

Written by: Kavita Tiwari | biharivoice.com • 20 दिसम्बर 2021, 11:58 पूर्वाह्न

बॉलीवुड (Bollywood) में इन दिनों शादी का सीजन चल रहा है। इस कड़ी में मौनी रॉय (Mouni Roy) भी शादी को लेकर काफी चर्चाएं बटौर रही है। फिलहाल मौनी रॉय की शादी को लेकर खबरों का बाजार गर्म है। 36 साल की मौनी रॉय की शादी को लेकर फैन्स भी काफी उत्साहित है। मौनी रॉय ने हाल ही में सोशल मीडिया (Social Media) पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसके बाद फैन्स सवाल कर रहे हैं कि क्या मोनी रॉय ने चोरी-चुपके बॉयफ्रेंड सूरज नांबियार (Suraj Nambiar) संग कोर्ट मैरिज कर ली है? क्या है इसकी पूरी सच्चाई.. आइए हम आपको बताते हैं।

खूबसूरत तस्वीरों को शेयर करते हुए मौनी रॉय ने कैप्शन में लिखा- आज तिरुवथिरा नक्षत्र है, या भगवान शिव का तारा है। ऐसा माना जाता है कि इस दिन देवी पार्वती अपनी लंबी तपस्या के बाद अंततः भगवान शिव से मिली थी और उन्होंने उन्हें सहधर्म चारिणी के रूप में अपना बना लिया। इसके आगे मौनी रॉय ने बताया कि यह उनकी सत्यनारायण पूजा के बाद की तस्वीरें हैं।

मौनी रॉय के कैप्शन ने एक बार फिर उनके फैंस की उम्मीद तोड़ दी। मौनी रॉय के फैंस को उनकी शादी का बड़ी बेसब्री से इंतजार हैं। फैंस उन्हें दुल्हन के अवतार में देखना चाहते हैं।

बात तस्वीरों की करें तो हाल ही में मौनी रॉय ने अपने घर पर सत्यनारायण की पूजा करवाई थी। इस पूजा में मोनी रॉय सिल्क साड़ी पहनी थी, जिसमें वह बेहद खूबसूरत नजर आ रही थी। फैंस को मौनी का यह दिलकश अंदाज काफी पसंद आया।

बात मौनी रॉय की शादी की करें तो बता दें मौनी लंबे समय से दुबई बेस बिजनेसमैन सूरज नांबियार को डेट कर रही है। अटकलें लगाई जा रही हैं कि जनवरी में मौनी सूरज संग सात फेरे ले सकती है।

About the Author :