6-6 बार अपनी शादी के मंडप से भाग चुकी हैं एक्ट्रेस कटरीना कैफ, मिल चुका है ‘भगौड़ी दुल्हन’ का टैग

Written by: Shubhangi Singh | biharivoice.com • 21 नवम्बर 2021, 9:56 अपराह्न

बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस कटरीना कैफ इन दिनों अपनी शादी की खबरों को लेकर लगातार सुर्खियों में छाई हुई हैं। वह जल्द ही एक्टर विक्की कौशल के साथ शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कटरीना कैफ एक बार नही बल्कि 6-6 बार अपनी शादी के मंडप से भाग चुकी हैं। इतना ही नही उन्हें भगौड़ी दुल्हन का भी टैग मिल चुका है।

Katrina kaif

जी हां, आपको बतादें कि साल 2003 में फ़िल्म ‘बूम’ से अपने एक्टिंग करियर की शुरुवात करने वाली कटरीना ने अबतक पर्दे पर कई तरह के किरदार निभाए हैं। उन्होंने अपनी कुछ फिल्मों में एक ऐसी दुल्हन का किरदार निभाया है जो बीच मंडप में अपने दूल्हे को छोड़कर भाग जाती हैं। तो चलिए आपको बताते हैं कि उन फिल्मों के बारे में।

नमस्ते लंदन-

Katrina kaif

विपुल अमृतलाल शाह के निर्देशन में बनी इस फ़िल्म में कटरीना का कुछ ऐसा ही रूप देखने को मिला था। इस फिल्म में कटरीना कैफ और अक्षय कुमार की शादी होती है, लेकिन कैट शादी तोड़कर विदेश भाग जाती हैं। हालांकि बाद में वह अक्षय के पास वापस आ जाती हैं।

मेरे ब्रदर की दुल्हन :-

Katrina kaif

इस फ़िल्म में कटरीना कैफ, इमरान खान और अली जफर ने एक साथ काम किया था। आपको बतादें कि इस फिल्म में कटरीना की शादी अली जफर से होने वाली होती है, लेकिन वो भागकर उनके भाई इमरान खान से शादी कर लेती हैं।

अजब प्रेम की गजब कहानी :-

Katrina kaif

इस फ़िल्म के शुरुवात में कटरीना कैफ अपने बॉयफ्रेंड उपेन पटेल के साथ शादी करना चाहती थीं। मगर इसी बीच उनका दिल रणबीर कपूर पर आ जाता है। जिसके बाद वह उपेन पटेल को शादी के मंडप पर छोड़कर रणबीर के पास भाग जाती हैं।

मैंने प्यार क्यों किया :-

Katrina kaif

साल 2005 में आई इस फिल्म में कैटरीना कैफ ने सलमान खान की गर्लफ्रेंड की भूमिका निभाई थी। लेकिन शादी के मंडप पर वह अचानक सलमना खान को छोड़कर भाग जाती हैं।

हमको दीवाना कर गए :-

Katrina kaif

 इस फिल्म में कैटरीना कैफ की सगाई अनिल कपूर के संग हुई रहती है, लेकिन बाद में उन्हें अक्षय कुमार से प्यार हो जाता है और वो अनिल कपूर के साथ अपनी शादी तोड़ देती हैं।

सिंह इज किंग :-

Katrina kaif

इस फिल्म में भी कैटरीना को ऐसी दुल्हन के रोल में देखा गया था, जो अपनी शादी के मंडप से भाग जाती है। पहले उनकी शादी उनके मंगेतर रणवीर शौरी से हो रही होती है। लेकिन वयह उन्हें छोड़कर अक्षय कुमार के पास चली जाती हैं।

About the Author :