Katrina Kaif-Vicky Kaushal ने लुटा फैन्स का दिल, घर की बालकनी में कुछ इस तरह हुए रोमांटिक

Written by: Kavita Tiwari | biharivoice.com • 20 दिसम्बर 2021, 6:14 अपराह्न

कैटरीना कैफ और विकी कौशल फाइनली शादी के बंधन में बन चुके हैं। शादी के बाद की दोनों की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी पसंद की जा रही है। वही हाल ही में दोनों की एक और तस्वीर सोशल मीडिया पर टॉप ट्रेंड कर रही है। यह तस्वीर उनके नए घर की बालकनी की है, जिसमें दोनों फिर से एक-दूसरे के प्यार में डूबे हुए नजर आ रहे हैं।

एक-दूजे के हुए कैट-कौशल

दोनों की यह तस्वीर उनके फैंस को काफी पसंद आ रही है और वह उस पर जमकर प्यार भी लुटा रहे हैं। दरअसल इस तस्वीर को कैटरीना कैफ और विकी कौशल दोनों ने अपनी इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किया है। तस्वीर में दोनों एक-दूसरे का हाथ थामे खड़े नजर आ रहे हैं। दोनों अपने घर की बालकनी में खड़े हैं और सामने खुले समंदर का लुफ्त उठा रहे हैं।

पोस्ट के साथ ही वायरल हुई तस्वीर

इस तस्वीर को देख आप भी कहेंगे- दुनिया से बेफिक्रे दोनों एक-दूसरे के प्यार में डूबे हुए हैं। जैसे ही विकी कौशल और कैटरीना कैफ की यह तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट हुई इस पर कमेंट की भरमार लग गई और ये टॉप हैशटैग के साथ ट्रेंड करने लगी।

सता रही एक-दूजे की याद

दरअसल इस तस्वीर को शेयर करते हुए दोनों ने अपने दिल का हाल बयां किया है। विकी कौशल आज सुबह ही अपनी अगली फिल्म की शूटिंग के लिए इंदौर रवाना हो गए हैं और वहीं दूसरी और कैटरीना मुंबई में है। ऐसे में शादी के महल 10 दिन बाद ही दोनों को एक दूसरे से दूर होना पड़ा। अब दोनों को एक-दूसरे की याद सता रही है, जिसकी झलक इस तस्वीर में देखी जा सकती है।

बता दे हाल ही में दोनों की शादी के बाद हनीमुन की तस्वीरें भी फैन्स को काफी पसंद आई थी। वहीं दोनों की शादी के वीडियो अबी भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं और फैन्स अब तक बधाईयां भी दे रहे हैं।

About the Author :