आथिया बचपन में सुनील शेट्टी को देखते ही कहती थी- ‘मेरे दो-दो बाप’, पढ़े कौन था इसका असल कारण?

Written by: Kavita Tiwari | biharivoice.com • 09 जनवरी 2022, 8:55 अपराह्न

सुनील शेट्टी (Suniel Shetty) को बॉलीवुड का एंग्री हीरो कहा जाता है। जब भी उन्होंने बड़े पर्दे पर कॉमेडी किरदार किए तो भी लाखों लोगों के दिल जीते। सुनील शेट्टी बड़े पर्दे (Suniel Shetty Movies) पर जितने दमदार साबित हुए, अपनी असल जिंदगी में भी वह उतने ही दमदार है। सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी (Athiya Shetty) ने भले ही बॉलीवुड में डेब्यू कर लिया हो, लेकिन उनका सिक्का बॉलीवुड की दुनिया में कुछ खास जमा नहीं है। वही हाल ही में सुनील शेट्टी के बेटे आहान शेट्टी (Aahan Shetty) ने भी बॉलीवुड की दुनिया में फिल्म तड़प से डेब्यू कर लिया है।

सुनील शेट्टी की फैन फॉलोइंग आज भी काफी लंबी चौड़ी है। सुनील और मना शेट्टी के लव स्टोरी किसी फिल्म की स्क्रिप्ट से कम नहीं है। सुनील शेट्टी के दो बच्चे हैं- आथिया शेट्टी और अहान शेट्टी। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान सुनील शेट्टी ने अपनी बेटी से जुड़े कई मजेदार किस्से साझा किए। आथिया देखने में ही सीधी-सादी सी लगती है  और बचपन में भी वह कुछ ऐसी थी।

सुनिल ने सुनाया आथिया का किस्सा

सुनील शेट्टी ने बताया कि आथिया शेट्टी सुनील को दूसरे पापा समझती थी। वह हमेशा कहती थी- मेरे 2-2 पापा… बता दे यह बोलने का कारण भी उनके पिता खुद सुनील शेट्टी ही थे। दरअसल 1994 में एक्टर सुनील शेट्टी की एक फिल्म रिलीज हुई थी। फिल्म का नाम था गोपी-किशन (Film Gopi Krishan)। इस फिल्म ने लोगों को खूब हंसाया था। फिल्म में सुनील शेट्टी के दो किरदार थे, एक का नाम था गोपी और दूसरे का नाम था किशन..

इस फिल्म के फेमस डायलॉग को सुनकर आथिया भी घर में सुनिल को देखते ही- मेरे दो-दो बाप कहने लगी थी। फिल्म गोपी किशन के 25 साल पूरे होने पर साल 2019 में सुनील शेट्टी ने बताया था कि गोपी किशन फिल्म का यह डायलॉग इतना हिट हो जाएगा, मुझे नहीं पता था।

Social Media

सुनील ने बताया- मैं खुद अपने घर में इस डायलॉग को सुन-सुनकर परेशान हो गया था। सुनील ने बताया कि- आथिया उन्हें देखते ही मेरे दो-दो बाप कहने लगती थी। इस पर सुनील आथिया को समझाते थे, यह सही नहीं है और इसमें कुछ फनी भी नहीं है।

About the Author :