इस एक्टर की मौत पर फूट-फूटकर रोये Salman Khan, कभी हर फिल्म में करते थे साथ काम

सलमान खान (Salman Khan) ने अपने बॉलीवुड करियर में कई लोगों के साथ काम किया। ऐसे में कई लोग उनके दिल के बेहद करीब भी रहें जिनसे उनका दिल-दोस्ती का रिश्ता था। इस लिस्ट में उनके प्यारे लक्ष्मीकांत बेर्डे (Laxmikant Berde) का नाम भी शामिल था। लक्ष्मीकांत बेर्डे और सलमान खान ने कई फिल्मों में एक साथ काम किया। सलमान ने लक्ष्मीकांत बेर्डे के साथ ही बॉलीवुड (Salman Khan And Laxmikant Berde Movies) की दुनिया में मैंने प्यार किया सुपरहिट डेब्यू किया था। इस फिल्म में नजर आई उनकी दोस्ती लक्ष्मीकांत के जीवन (Laxmikant Berde Life) के अंत तक रही।

सलमान-लक्ष्मीकांत की जोड़ी ने मचाया धमाल

मैंने प्यार किया के बाद सलमान खान और लक्ष्मीकांत बेर्डे (Laxmikant Berde Movie With Salman Khan) की जोड़ी साजन, हम आपके हैं कौन, अनाड़ी, बेटा जैसी कई फिल्मों में नजर आई। दोनों ने एक साथ कई फिल्मों में धमाल मचाया। दोनों की जोड़ी को फैंस ने काफी पसंद किया। एक दौर में मराठी फिल्मों में धमाल मचाने वाले लक्ष्मीकांत बेर्डे (Laxmikant Berde Bollywood Movie) अब हिंदी सिनेमा की जान बन गए थे। हर फिल्म में उनका कॉमेडी अंदाज़ लोगों के दिल को छू जाता था।

whatsapp channel

google news

 

लक्ष्मीकांत बेर्डे का फिल्मी सफर

लक्ष्मीकांत बेर्डे ने 1989 में हिंदी फिल्म मैंने प्यार किया ( Maine Payar Kiya)से डेब्यू किया था। वह मैंने प्यार किया में सलमान खान के साथ नजर आए। सूरज बड़जात्या (Suraj Badjatya) के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर काफी जबरदस्त कमाई की थी। इस फिल्म में सलमान खान के साथ भाग्यश्री (Bhagya Shree) बतौर फीमेल लीड एक्टर के तौर पर नजर आई।

लक्ष्मीकांत बेर्डे की यह बॉलीवुड डेब्यु फिल्म थी। इस दौरान वह पहली बार सलमान खान के साथ ही नजर भी आए। हिंदी सिनेमा में 100 डेज, हम आपके हैं कौन और साजन बेहतरीन उनकी सुपरहिट फिल्में है। अपने कॉमेडियन अंदाज़ की जो छाप उन्होंने छोड़ी आज भी वह लोगों के दिलों पर छाई हुई है। मराठी सिनेमा से लेकर हिंदी जगत तक लक्ष्मीकांत बेर्डे ने करीबन 200 से ज्यादा फिल्मों में काम किया।

जब रातों-रात स्टार बनें बेर्डे

लक्ष्मीकांत बेर्डे भले ही अपनी हर फिल्म में साइड रोल में नजर आए हो, लेकिन उनकी भूमिका इतनी दमदार होती थी कि फिल्म के मनोरंजन को बांधे रखने में अहम भूमिका के तौर पर ही नजर आती थी। सलमान की कई फिल्मों में उन्होंने नौकर का किरदार निभाया। अपने जबरदस्त अभिनय के साथ ही उन्होंने नौकर से हीरो का सफर तय किया। फिल्म धूम धड़ाका और ऐसी ही बनवा-बनवी लक्ष्मीकांत बेर्डे की सुपरहिट फिल्में थी। इन फिल्मों ने उन्हें रातों-रात स्टार बना दिया।

बॉलीवुड करियर में धमाल मचा रहे लक्ष्मीकांत बेर्डे साल 2004 में गुर्दे की बीमारी के चलते दुनिया को अलविदा कह गए थे। उनके निधन की खबर ने बॉलीवुड को गहरा आघात दिया था। ये पहली बार था जब सलमान खान किसी की मौत की खबर सुनने के बाद फूट-फूट कर रोते नजर आए थे। सलमान खान लक्ष्मीकांत बेर्डे के बेहद करीब थे। ऐसे में जब उन्हें उनके निधन की खबर मिली, तो उनका रो-रो कर बुरा हाल हो गया।

Share on