अभिनेता पंकज त्रिपाठी की इनकम जानकार रह जाएंगे दंग, लक्ज़री गाड़ियों का भी है बढ़िया कलेक्शन

पंकज त्रिपाठी को आज कौन नहीं जानता। बिहार के एक छोटे से गांव से निकले पंकज त्रिपाठी आज बॉलीवुड के गलियारों में सबसे बड़ा नाम बन चुके हैं। काफी संघर्ष के बाद उन्होंने अभिनय की दुनिया में अपना यह नाम बनाया है। इसी नाम से उन्होंने संपत्ति भी इकट्ठा की है।लेकिन क्या आपको पता है, पंकज त्रिपाठी की संपत्ति कितनी है? कितने रईस हैं हमारे कालीन भैया ? तो चलिए जानते हैं अपने अब तक के फिल्मी करियर में पंकज त्रिपाठी कुल कितनी संपत्ति के मालिक बन गए हैं।

21 साल लंबा फिल्मी करियर,आगे और चलेगा

अपने करियर की शुरुआत साल 2000 में अभिषेक बच्चन और भूमिका चावला द्वारा अभिनीत फिल्म “रन” से की थी। उस फिल्म में पंकज का किरदार बहुत छोटा था। उन्होंने एक चोर का किरदार निभाया था। लेकिन ऐसे ही छोटे-छोटे रोल्स करके पंकज त्रिपाठी आज बॉलीवुड के इंडस्ट्री में एक बड़ा नाम बन चुके हैं। पंकज लोवर मिडल क्लास परिवार से ताल्लुक रखते हैं, लेकिन आज कालीन भैया के नाम से प्रसिद्ध हैं।

करोड़ों की है संपत्ति,रियल एस्टेट में भी किया है इन्वेस्ट

whatsapp channel

google news

 

रिपोर्ट्स की मानें तो पंकज त्रिपाठी के पास ₹40 करोड़ की कुल संपत्ति है। साल 2021 में उनका नेटवर्थ 5.5 मिलियन डॉलर भी बताया गया है। 1 महीने में ₹30 लाख से ज्यादा कमाते हैं पंकज त्रिपाठी। वहीं साल भर में उनकी कमाई 4 करोड़ के लगभग है।इसके अलावा पंकज के पास कई सारे रियल एस्टेट प्रॉपर्टी भी है।

मुंबई से लेकर बेलसंद तक है अपना आशियाना

अगर आशियाने की बात की जाए तो पंकज त्रिपाठी मुंबई के मढ़ आईलैंड में एक आलीशान घर के मालिक है। इसके साथ ही अपने पैतृक गांव बेलसंद में भी उनका एक घर है। इस घर की कीमत ₹16 करोड़ बताई जाती है।

लग्जरी गाड़ियों का है कलेक्शन

पंकज त्रिपाठी कार कलेक्शन पर भी विश्वास रखते हैं। उनको रॉयल और लग्जरी गाड़ियों का बड़ा शौक है। Mercedes Benz E200, Toyota Fortuner,Mercedes ML 500 जैसी और भी गाड़ियां उन्होंने अपने कलेक्शन में रखी है।

फिल्मों की प्रॉफिट में रहता हैं हिस्सा

मालूम हो कि पंकज त्रिपाठी एक फिल्म के लिए तीन से चार कर रुपए चार्ज करते हैं। इसके साथ ही फिल्म के प्रॉफिट में भी उनका हिस्सा रहता है। ब्रांड एंडोर्समेंट के लिए पंकज को एक से दो करोड़ रुपए मिलते हैं।

Share on