कॉमेडियन सुनील ग्रोवर चेस्ट पेन के बाद अस्पताल मे किए गए भर्ती, जाने कैसी है अभी तबीयत

Written by: Kavita Tiwari | biharivoice.com • 03 फरवरी 2022, 10:13 पूर्वाह्न

फेमस कॉमेडियन एक्टर सुनील ग्रोवर (Sunil Grover) को अस्पताल में भर्ती किया गया है। सूत्रों की माने तो सीने में दर्द (Sunil Grover Health Update) के कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है। उनके अस्पताल में दाखिल (Sunil Grover Hospitalized) होने के बाद उनकी जांच की गई, जिसके बाद उनकी हार्ट सर्जरी (Sunil GroverHeart Surgery) भी की गई। सुनील ग्रोवर के हार्ट सर्जरी की खबर ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। पूरी इंडस्ट्री के लोग इस खबर से हैरान परेशान है और सभी उनके जल्द से जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं।

Sunil Grover

Get Well Soon…सनिल ग्रोवर

मीडिया से बातचीत के दौरान सुनील ग्रोवर के कई दोस्तों ने कहा कि- यह खबर उनके लिए काफी शॉकिंग है। उन्हें सुनील के हार्ट कंडीशन के बारे में कुछ भी पता नहीं था। सुनील ग्रोवर की इस हालत को लेकर सोशलाइट सिमी ग्रेवाल ने ट्वीट कर उनके जल्द ठीक होने की कामना की है।

सिमी ग्रेवाल ने अपने पोस्ट में लिखा- मैं हैरान हूं कि सुनील ग्रोवर के दिल की सर्जरी हुई है। अपने खुद के दिल की कीमत देकर हमारे दिलों को हंसी और खुशी से भर दिया, मैं प्रार्थना करती हूं कि वह जल्दी ठीक हो जाएं। उनके पास एक जबरदस्त प्रतिभा है और मैं खुद उनकी बहुत बड़ी फैन हूं।

Sunil Grover

सुनील ग्रोवर के अस्पताल में भर्ती और हार्ट सर्जरी की खबर ने हर किसी को हैरान कर दिया है। उनके फैंस से लेकर बॉलीवुड इंडस्ट्री के कई स्लैब्स उनके जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं। सभी उनके जल्द से जल्द रिकवर कर अस्पताल से डिस्चार्ज होने का इंतजार कर रहे हैं।

Kapil Sharma And Sunil Grover

बता दे सुनील ग्रोवर की कॉमिक टाइमिंग के लोग जबरदस्त फैन है। बात उनके गुथी स्टाइल की हो या डॉक्टर साहब की… सुनील ग्रोवर अपने हर कॉमेडी अंदाज में अपने फैंस का फुल एंटरटेनमेंट करते नजर आए हैं। सुनील ग्रोवर ने एंटरटेनमेंट की दुनिया से परे कई वेब सीरीज और फिल्मों में भी काम किया है। टीवी के कॉमेडी शो गैंग्स ऑफ फिल्मीस्तान के बाद उन्होंने अपने करियर में थोड़ा ब्रेक ले लिया था। हाल ही में सुनील तांडव और सनफ्लावर वेब सीरीज में नजर आए हैं।

About the Author :

Kavita Tiwari

मीडिया के क्षेत्र में करीब 7 साल का अनुभव प्राप्त हुआ। APN न्यूज़ चैनल से अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद कई अलग-अलग चैनलों में असिस्टेंट प्रोड्यूसर से लेकर रन-डाउन प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया। वहीं फिलहाल बीते 1 साल 6 महीने से बिहार वॉइस वेबसाइट के साथ नेशनल, बिजनेस, ऑटो, स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट की खबरों पर काम कर रही हूं। वेबसाइट पर दी गई खबरों के माध्यम से हमारा उद्देश्य लोगों को बदलते दौर के साथ बदलते भारत के बारे में जागरूक करना एवं देशभर में घटित हो रही घटनाओं के बारे में जानकारी देना है।