अक्षय कुमार के शूटिंग सेट पर बड़ा हादसा, 100 फीट नीचे गिरा लड़का, गंभीर हालत में भर्ती

Written by: Kavita Tiwari | biharivoice.com • 19 मार्च 2023, 4:39 अपराह्न

Big accident on Akshay Kumar’s shooting set: अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्म ‘वेदत मराठे वीर दौड़े सात’ की शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। इस दौरान इस हादसे में 19 साल का लड़का 100 फीट ऊंचाई वाले किले बंद से नीचे गिर गया। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक उस लड़के को सीने और सिर में गंभीर चोट आई है, जिसके बाद उसे तुरंत निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल लड़के की हालत गंभीर बताई जा रही है।

अक्षय के शूटिंग सेट पर बड़ा हादसा

अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्म वेदत मराठे वीर दौड़े सात के सेट पर शूटिंग के दौरान हुए हादसे में जो 19 साल का लड़का घायल हुआ है, उसका नाम नागेश खोबरे है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक हादसे के बाद उसे तुरंत निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। बता दे बीते शनिवार रात 9:00 बजे के आसपास पन्हालगढ़ के किलेबंदी पर शूटिंग करने के दौरान नागेश का संतुलन अचानक से बिगड़ गया और वह 100 फीट से नीचे गिर गया।

नागेश शूटिंग में घोड़ों की देखभाल करने का काम कर रहा था। इसी दौरान फोन पर बात करने लगा और बात करते-करते किलेबंदी पर आ गया। बातचीत के बाद वह वहां से नीचे जा रहा था, कि तभी अचानक से उसका बैलेंस बिगड़ गया और वह सीधे 100 फीट की ऊंचाई से नीचे आ गिरा। वहां मौजूद लोगों ने इस हादसे को देखा तो दौड़ते हुए उसके पास पहुंचे और तुरंत उसे अस्पताल ले जाया गया।

अब कैसी है लड़के की हालत

नागेश को सीने और सर में चोट आई है। बता दे पहले उसे महाराष्ट्र के सीपीआर अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन उसकी चोटे गंभीर होने के बाद उसे दूसरे अस्पताल में ट्रांसफर कर दिया गया, जहां उसका इलाज डॉक्टरों की एक टीम कर रही है। फिलहाल उसकी सेहत को लेकर अब तक डॉक्टरों की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। वहीं महेश मांजरेकर की टीम की ओर से भी उसकी सेहत को लेकर अब तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

About the Author :

Kavita Tiwari

मीडिया के क्षेत्र में करीब 7 साल का अनुभव प्राप्त हुआ। APN न्यूज़ चैनल से अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद कई अलग-अलग चैनलों में असिस्टेंट प्रोड्यूसर से लेकर रन-डाउन प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया। वहीं फिलहाल बीते 1 साल 6 महीने से बिहार वॉइस वेबसाइट के साथ नेशनल, बिजनेस, ऑटो, स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट की खबरों पर काम कर रही हूं। वेबसाइट पर दी गई खबरों के माध्यम से हमारा उद्देश्य लोगों को बदलते दौर के साथ बदलते भारत के बारे में जागरूक करना एवं देशभर में घटित हो रही घटनाओं के बारे में जानकारी देना है।