Aashram 3 में बाबा निराला संग ईशा गुप्ता के बोल्ड अवतार को देख आईं त्रिधा चौधरी की याद, एक्ट्रेस ने शर्म-हया की हर हद की पार

Written by: Kavita Tiwari | biharivoice.com • 16 मई 2022, 10:00 पूर्वाह्न

लंबे इंतजार के बाद फाइनली आश्रम (Aashram Web Series) वेब सीरीज का सीजन 3 (Aashram 3) का ट्रेलर भी लॉन्च हो गया है। जल्द ही यह वेब सीरीज एम एक्स प्लेयर के ओटीटी प्लेटफॉर्म (MX Player) पर एक बार फिर फैंस के बीच अपनी बोल्डनेस के जलवे बिखेरती नजर आएगी। आश्रम वेब सीरीज (Aashram 3 Trailer) के तीसरे सीजन का ट्रेलर लॉन्च होने के साथ ही चर्चा का विषय बन गया है। एक बार फिर वेब सीरीज का बोल्ड कंटेंट लोगों के बीच खासा सुर्खियां बटोर रहा है।

Aashram 3

59 सैंकेड के ट्रेलर में बाबा निराला संग ईशा गुप्ता के जलवे

आश्रम वेब सीरीज के तीसरे सीजन में कुछ नए चेहरे नजर आ रहे हैं, लेकिन इन नए चेहरों ने इसमें बोल्डनेस का ऐसा तड़का लगाया है कि लोगों को त्रिद्धा चौधरी (Tridha Chaudhary) की याद आ गई है। ट्रेलर को देखने के बाद यह साफ है कि यह वेब सीरीज अपने पिछले सीजन की तरह ही काफी तहलका मचाने वाली है।

इस वेब सीरीज में नए चेहरे के साथ अपने हुस्न के जलवे बिखेरती नजर आ रही एक्ट्रेस ईशा गुप्ता है। पूरे ट्रेलर में ईशा गुप्ता ने 6 सीन ऐसे दिए हैं जिसमें उनके डायलॉग से लेकर बाबा निराला यानी बॉबी देओल के साथ उनके इंटीमेट सीन की झलक तक को दिखाया गया है। पिछले सीजन में अपनी अदाओं के जलवे दिखाने वाली त्रिधा चौधरी की ट्रेलर में से एक झलक नजर आई है। ऐसे में उनके फैंस को आस हैं कि इस बार भी बाबा निराला और बबीता के रोमांस की जोड़ी देखने को मिल सकती है।

Aashram 3.

मालूम हो कि साल 2020 में आश्रम की दोनों वेब सीरीज रिलीज हो गई थी। रिलीज के साथ ही इस वेब सीरीज के दोनों सीजन में पॉपुलरिटी के एक नए आयाम तय किए थे। वहीं तीसरे सीजन से भी लोगों को काफी उम्मीदें हैं। तीसरे सीजन के लिए लोगों को 2 साल का लंबा इंतजार करना पड़ा है। ऐसे में 59 सेकंड के ट्रेलर में बॉबी देवल यानी बाबा निराला ने एक बार फिर सभी को अपने अंदाज से काफी इंप्रेस किया है। ईशा गुप्ता भी अपने किरदार के साथ काफी दमदार नजर आ रही है।

About the Author :

Kavita Tiwari

मीडिया के क्षेत्र में करीब 7 साल का अनुभव प्राप्त हुआ। APN न्यूज़ चैनल से अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद कई अलग-अलग चैनलों में असिस्टेंट प्रोड्यूसर से लेकर रन-डाउन प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया। वहीं फिलहाल बीते 1 साल 6 महीने से बिहार वॉइस वेबसाइट के साथ नेशनल, बिजनेस, ऑटो, स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट की खबरों पर काम कर रही हूं। वेबसाइट पर दी गई खबरों के माध्यम से हमारा उद्देश्य लोगों को बदलते दौर के साथ बदलते भारत के बारे में जागरूक करना एवं देशभर में घटित हो रही घटनाओं के बारे में जानकारी देना है।