निरहुआ-आम्रपाली ने खुलेआम पार्क में किया रोमांस, एक्ट्रेस ने कहा-आपके पैरों में जगह पाने का है इंतजार!

Amarpali Dubey And Nirahua Romance Video Viral: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में कई ऐसी जोड़ियां है, जिनके लव अफेयर के चर्चे हर दिन खबरों के गलियारों में छाई नजर आते हैं। इनमें एक नाम आम्रपाली दुबे और इंडस्ट्री के जुबली स्टार दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ का है। यह जोड़ी जब भी स्क्रीन पर एक साथ नजर आती है, धमाल मचा देती है और यही वजह है कि इस जोड़ी के अफेयर्स के चर्चे कई सालों से सुर्खियों में बने हुए हैं। हालांकि दोनों अक्सर यह बात कहते हुए अपने अफेयर को अफवाह बताते नजर आते हैं कि- दोनों सिर्फ अच्छे दोस्त हैं।

सुपरहिट है आम्रपाली और निरहुआ की जोड़ी

आम्रपाली दुबे और निरहुआ की जोड़ी भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की सबसे चर्चित जोड़ी मानी जाती है। इस जोड़ी ने एक से बढ़कर एक फिल्मों में काम किया है। वही इस जोड़ी के साथ भोजपुरी के पर्दे पर रिलीज़ हुई फ़िल्मों में भी धुआंधार कमाई की है। जल्द ही यह जोड़ी एक नए रोमांटिक वीडियो में भी साथ नजर आने वाली है, जिसकी पहली झलक खुद दिनेश लाल यादव निरहुआ ने अपने ऑफिशल इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए दिखाइए है।

निरहुआ और आम्रपाली दुबे का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दोनों एक पार्क में बैठे रोमांस करते नजर आ रहे हैं। दोनों एक-दूसरे की बाहों में बाहें डाले और आंखों में खोए हुए खुलेआम अपने प्यार का इजहार कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर निरहुआ का शेयर किया यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। अब तक इस वीडियो को 64 हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं।

आम्रपाली और निरहुआ के रोमांस के इस वीडियो को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। बता दें यह उनके अपकमिंग रोमांटिक एल्बम पर बना रही वीडियो है, जिसका नाम ‘पलकन की छांव में’ है। इस वीडियो को शेयर करते हुए आम्रपाली ने कैप्शन में लिखा- तनिक सा चाहिए जगह, पिया तोहरे पांव में…!

whatsapp channel

google news

 

सुपरहिट है आम्रपाली और निरहुआ की जोड़ी

आम्रपाली और निरहुआ का यह रोमांटिक वीडियो सोशल मीडिया पर फैंस को काफी पसंद आ रहा है। इसमें उनकी केमिस्ट्री लोगों के बीच काफी तारीफें बटोर रही है। इस दौरान कमेंट सेक्शन में एक यूजर ने लिखा- आप दोनों की जोड़ी कितनी सुंदर है… तो वहीं एक ने कहा- आप दोनों की जोड़ी हमेशा सुपरहिट रही है।

बता दे आम्रपाली और निरहुआ का यह नया गाना उनकी अपकमिंग फिल्म माई का है। इस फिल्म में आम्रपाली दुबे और निरहुआ मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। इस फिल्म का डायरेक्शन रजनीश मिश्रा कर रहे हैं। फिलहाल इस फिल्म की रिलीज को लेकर अब तक कोई तारीख सामने नहीं आई है।

Share on