आमिर खान और किरण राव ने लिया तलाक का फैसला, संपत्ति और बच्चे को लेकर किए ये निर्णय

Written by: Manish Kumar | biharivoice.com • 03 जुलाई 2021, 2:49 अपराह्न

बॉलीवुड से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है, जो दिग्गज अभिनेता आमिर खान और उनकी पत्नी किरण राव को लेकर है। खबर यह है कि दोनों तलाक ले रहे हैं। इस खबर के बाद बॉलीवुड मे हड़कंप मच गया है। दोनों का एक बेटा भी है, जिसका नाम आजाद राव खान है। बता दें कि दोनों ने 28 दिसंबर 2005 को एक दूसरे से शादी की थी, यह उनकी दूसरी शादी थी। इससे पहले आमिर खान ने साल 2002 मे अपनी पहली पत्नी रीना दत्त को तलाक दिया था। इसके बाद किरण राव उनकी जिन्दगी मे आई, फिर दोनों को एक दूसरे से प्यार हो गया और उन्होंने शादी कर ली। शादी के बाद दोनों ने एक साथ कई सारी फिल्मे बनाई थी

एक संयुक्त बयान जारी करके दोनों ने कहा कि उनके कारोबारी रिश्ते पहले की तरह बने रहेंगे, और बच्चे की परवरिश दोनों साथ मिलकर करेंगे। किरण राव से आमिर खान पहली बार लगान फिल्म की शूटिंग के दौरान मिले थे। एक इंटरव्यू मे आमिर ने खुद इस बात का खुलासा किया था। उन्होंने कहा था कि तब वे किरण से टीम की सदस्य के तौर पर मिले थे, वे बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर फिल्म मे काम कर रही थीं। जब वे मिले थे उस वक्त उनकी दोस्ती भी नहीं हुई थी और उन्की कोई खास बात चीत भी नहीं होती थी।

ऐसे हुआ था रिश्ते कि शुरुआत

किरण के साथ अपनी पहली डेट के बारे मे बात करते हुए अमीर खान ने बताया था कि एक बार किरण ने उन्हें कॉल किया था और पूरे 30 मिनट उनदोनों की बातचीत हुई थी। इसके बाद वे किरण से इम्प्रेस हुए और उन्हें डेट करने लगे। लगभग एक दो वर्ष यूं ही उन दोनों की मुलाक़ात होती रही, फिर उन्होंने शादी का फैसला किया। आमिर खान ने ये भी कहा था कि किरण के बगैर वे अपनी जिंदगी के बारे मे सोच भी नहीं सकते। हालांकि अब वे दोनों तलाक ले रहे हैं।

About the Author :

Manish Kumar

पिछले 5 सालों से न्यूज़ सेक्टर से जुड़ा हुआ हूँ। इस दौरान कई अलग-अलग न्यूज़ पोर्टल पर न्यूज़ लेखन का कार्य कर अनुभव प्राप्त किया। अभी पिछले कुछ साल से बिहारी वॉइस पर बिहार न्यूज़, बिजनस न्यूज़, ऑटो न्यूज़ और मनोरंजन संबंधी खबरें लिख रहा हूँ। हमेशा से मेरा उद्देश्य लोगो के बीच सटीक और सरल भाषा मे खबरें पहुचाने की रही है।