कभी 1 कमरे मे गुजारा करने वाली भारती आज हैं करोड़ों की मालकिन, जीती हैं लग्जरी लाइफ

Written by: Manish Kumar | biharivoice.com • 26 जून 2021, 10:28 पूर्वाह्न

कॉमेडी क्वीन भारती सिंह आज किसी पहचान की मोहताज नहीं है। जब भी वो टीवी स्क्रीन पर होती हैं तो वो लोगों को हंसने पर मजबूर कर देती हैं। शायद ही ऐसा कोई हो जो भारती सिंह का दिवाना न हो। भारती सिंह काफी मोटी है लेकिन उन्होंने कभी इस बात को अपना कमजोरी नहीं बनने दिया। अपने चुटकुले अंदाज़ के लिए भारती सिंह घर-घर में फेमस है। इन्होंने हंसी के मंच से काफी नाम और शोहरत कमाया है।

बचपन गरीबी मे गुजरा

एक ऐसा भी समय था जब एक वक्त के रोटी के लिए उनके पास पैसे नहीं थे लेकिन आज 36 साल की उम्र में करोड़ों की मालकिन है। लाफ्टर क्वीन भारती का बचपन गरीबी में गुजरा है। एक ही कमरे में भाई-बहन और मां के साथ रहा करती थी। इन्होंने बहुत संघर्ष किया तब जाकर आज वह करोड़ों की मालकिन बनी है। भारती एक लग्जरी घर में रहती है। इस घर को मशहूर डिजाइनर ने डिजाइन किया है।

क्या करते हैं पति

आपको बता दें कि भारती राइटर हर्ष लिंबाचिया से शादी की है। इन दोनों की प्यार की शुरुआत कॉमेडी सर्कस के दौरान हुई थी। देखते ही देखते इन दोनों की दोस्ती प्यार में बदला और इसके बाद दोनों ने डेस्टिनेशन वेडिंग कर ली। कमाई के मामले में भारती अपने पति हर्ष लिंबाचिया से बहुत आगे है लेकिन इस बात का असर उन्होंने अपने रिश्ते पर कभी पड़ने नहीं दिया।

पास मे है कई लग्जरियस कार

हाल ही भारती ने 2 2BHK का घर लिया है। इनके घर को काफी अच्छे तरीके से डिजाइन किया है। इनका घर इरेगुलर शेप (तिरछा) में बना हुआ है। आपको बता दें कि भारती सिंह के पास कई लग्जरियस कार है। इनमें ऑडी और मर्सिडीज भी शामिल है जिसकी कीमत करोड़ों में बताई जाती है।

इतना लेती है फीस

आपको बता दें कि भारती 1 एपिसोड करने के लिए तकरीबन 25 से 30 लाख रुपए लेती है। वही एक लाइव इवेंट के लिए 15 लाख वसूलती हैं। इनकी सालाना कमाई करीब 8 करोड रुपए हैं। भारती कॉमेडी नाइट्स विद कपिल में भी कई सालों तक काम कर चुकी है।

About the Author :

Manish Kumar

पिछले 5 सालों से न्यूज़ सेक्टर से जुड़ा हुआ हूँ। इस दौरान कई अलग-अलग न्यूज़ पोर्टल पर न्यूज़ लेखन का कार्य कर अनुभव प्राप्त किया। अभी पिछले कुछ साल से बिहारी वॉइस पर बिहार न्यूज़, बिजनस न्यूज़, ऑटो न्यूज़ और मनोरंजन संबंधी खबरें लिख रहा हूँ। हमेशा से मेरा उद्देश्य लोगो के बीच सटीक और सरल भाषा मे खबरें पहुचाने की रही है।