अपने बॉयफ्रेंड और दो बच्चे के साथ इस शानदार घर मे रहती है सुष्मिता सेन, 45 की उम्र पर नहीं की शादी

Written by: Manish Kumar | biharivoice.com • 22 जून 2021, 6:51 अपराह्न

अभिनेत्री सुष्मिता सेन कई हिंदी फिल्मों में काम कर चुकी है। साल 1993 में मिस यूनिवर्स का ताज भी इन्होंने अपने नाम किया था। सुष्मिता सेन पिछले कई सालों से बॉलीवुड फिल्मों से दूर है। हालांकि पिछले साल ही इन्होंने वेब सीरीज आर्या के जरिए कमबैक किया था। आर्या में इनकी एक्टिंग के लिए चौतरफा तारीफ मिली थी।

आपको यह जानकर हैरानी होगी कि सुष्मिता सेन करीब 45 साल की हो चुकी है लेकिन वह अभी भी कुंवारी है। लेकिन उनकी दो बेटियां रिनी और अलीशा है और उन्हीं के साथ वो मुंबई में रहती है। सुष्मिता सेन जिस आलीशान अपार्टमेंट में रहती है उसमें बेडरूम, वर्क आउट रूम, लिविंग रूम और डांस स्टूडियो सब कुछ मौजूद है।

काफी शानदार है घर

सुष्मिता की बेडरूम में बड़ा सा बेड लगा हुआ है। इसमें वुडन हैडबोर्ड और बड़ी सी खिड़की है इसके साथ ही कमरे में लैम्प भी लगे हुए हैं। इनकी लिविंग रूम की बात करें तो इसमें वुडन टेबल के साथ मैटेलिक सीट वाला सोफा और शीशे के कैबिनेट भी है।

घर का हौल भी काफी बड़ा और देखने में खूबसूरत लगता है।सीटिंग एरिया सुष्मिता सेन की घर का सबसे खूबसूरत हिस्सा है। जहां पर बेहद ही सुंदर पेंटिंग लगे हुए हैं। इसके साथ ही यहा सुंदर फ्लोर के साथ क्रीम कलर का सोफा और डार्क ब्राउन कुशन लगे हैं।

अभिनेत्री ने बेडरूम को ही जिम बना रखा है और यहीं से आए दिनों सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करती है। सुष्मिता सेन अपने बेडरूम में वर्कआउट भी करती है कई बार सुष्मिता को अपने से कई साल छोटे बॉयफ्रेंड रोहमन शॉल के साथ वर्क आउट करते देखा गया है।

सुष्मिता सेन जब भी कोई सेलिब्रेशन करती है तो वो यहीं पर करती है साथ ही इस कमरे में सुष्मिता की बड़ी बेटी रिनी अपने कत्थक क्लास भी करती है। सुष्मिता सेन अपने से 16 साल छोटे बॉयफ्रेंड रोहमन शॉल को डेट कर रही है । मीडिया में तो खबरें भी चली थी कि दोनों शादी भी करेंगे।

जल्द करेगे शादी

इन दोनों को लेकर कहा जा रहा था कि यह कपल इस साल के आखिरी में शादी के बंधन में बंध सकते हैं लेकिन इस हालत के चलते ऐसा तो मुमकिन नहीं लग रहा। भले ही सुष्मिता सेन तकरीबन 45 साल की कुंवारी है लेकिन वह सिंगल मदर है। उन्होंने 24 साल की उम्र में ही बेटी रिनी को गोद लिया था। अब उनकी बड़ी बेटी 20 साल की हो चुकी है।

About the Author :

Manish Kumar

पिछले 5 सालों से न्यूज़ सेक्टर से जुड़ा हुआ हूँ। इस दौरान कई अलग-अलग न्यूज़ पोर्टल पर न्यूज़ लेखन का कार्य कर अनुभव प्राप्त किया। अभी पिछले कुछ साल से बिहारी वॉइस पर बिहार न्यूज़, बिजनस न्यूज़, ऑटो न्यूज़ और मनोरंजन संबंधी खबरें लिख रहा हूँ। हमेशा से मेरा उद्देश्य लोगो के बीच सटीक और सरल भाषा मे खबरें पहुचाने की रही है।