Tejas Official Trailer: कंगना रनौत की फिल्म ‘तेजस’ का ट्रेलर हुआ रिलीज; फैंस बोले- नेशनल अवॉर्ड मिलना तय; देखें

Written by: Manish Kumar | biharivoice.com • 08 अक्टूबर 2023, 11:06 पूर्वाह्न

Tejas Official Trailer: बीते कई दिनों से कंगना रनौत की फिल्म तेजस के चर्चा जोर-शोर पर है।अब तेजस फिल्म का ट्रेलर को भी रिलीज कर दिया गया है।

Tejas Official Trailer: बीते कई दिनों से कंगना रनौत की फिल्म तेजस के चर्चा जोर-शोर पर है। इस दौरान अब तेजस फिल्म का ट्रेलर को भी रिलीज कर दिया गया है। तेजस का ट्रेलर देखने के बाद फैंस ऐसा बोल रहे हैं कि फिर से क्वीनकंगना की वापसी हो रही है। दरअसल कंगना रनौत की फिल्म तेजस का ट्रेलर काफी दमदार है जिसे देख हर कोई इसकी प्रशंसा कर रहा है।

आज 8 अक्टूबर को वायु सेवा दिवस के अवसर पर कंगना रनौत  की फिल्म तेजस का ट्रेलर रिलीज किया गया। इसमें कंगना रनौत को जोशले और शक्तिशाली वायु सेवा पायलट तेजस गिल के रूप में फ़िल्माया गया है।

ये भी पढ़ें- 5 साल बाद श्रीदेवी के मौत का खुला राज, भूख की वजह से गई थी जान, पुलिस ने की बोनी कपूर खूब खातिरदारी

इस फिल्म के हवाई सीन्स और दिल जीतने वाले डायलॉग विशेष रूप से लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रहे हैं। इसके साथ फिल्म के साउंडट्रैक और प्रभावशाली विजुअल इफेक्ट्स भी इसे काफी दमदार बना रहे हैं। इसके देशभक्ति डायलॉग #BharatKoChhedogeTohChhodengeNahi, भी लोगों के अंदर आग लगा रहा है।

यहाँ देखें- Tejas Official Trailer:-

कब रिलीज होगी कंगना रनौत की फिल्म ‘तेजस’

‘तेजस’ का ट्रेलर को देख तो इसमें कंगना रनौत बेहद ही गंभीर और बहादुर किरदार में नजर आ रही है। यह फिल्म सिनेमाघर में 27 अक्टूबर 2023 को रिलीज होगी। इस फिल्म के ट्रेलर को ही देख फैंस इसकी तारीफ करते हुए नहीं थक रहे। वहीं कुछ लोग ट्रेलर को देखकर ही कंगना रनौत को नेशनल अवार्ड मिलने की बात भी कह रहे हैं। आरएसपी द्वारा निर्मित इस फिल्म में कंगना रनौत मुख्य भूमिका निभा रही है। यह फिल्म सर्वेश मेवाड़ा द्वारा लिखी गई है जो कि रोनी स्क्रूवाला द्वारा निर्मित है।

ये भी पढ़ें- Aishwarya Rai की भौजाई है बोल्डनेस क्वीन, Shrima Rai के आगे फीकी है बॉलीवुड बालायें; देखें Photos

About the Author :

Manish Kumar

पिछले 5 सालों से न्यूज़ सेक्टर से जुड़ा हुआ हूँ। इस दौरान कई अलग-अलग न्यूज़ पोर्टल पर न्यूज़ लेखन का कार्य कर अनुभव प्राप्त किया। अभी पिछले कुछ साल से बिहारी वॉइस पर बिहार न्यूज़, बिजनस न्यूज़, ऑटो न्यूज़ और मनोरंजन संबंधी खबरें लिख रहा हूँ। हमेशा से मेरा उद्देश्य लोगो के बीच सटीक और सरल भाषा मे खबरें पहुचाने की रही है।