T20 World Cup 2024: आ गई टी20 वर्ल्ड कप की तारीखें, अभी से कर ले नोट वर्ना मिस हो जायेगा क्रिकेट का T20 मेला

Written by: Kavita Tiwari | biharivoice.com • 29 जुलाई 2023, 12:41 अपराह्न

T20 World Cup 2024 Schedule: गले साल होने वाले पुरुष T20 विश्व कप की तारीख से भी सामने आ गई है। यह टूर्नामेंट 4 से 30 जून 2024 तक होगा।

T20 World Cup 2024 Schedule: क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। दरअसल जहां इस साल वनडे विश्व कप 2023 को लेकर दुनिया के तमाम देशों में मौजूद क्रिकेट लवर्स बेहद एक्साइटेड है। तो वही अगले साल होने वाले पुरुष T20 विश्व कप की तारीख से भी सामने आ गई है। सूत्रों की माने तो T20 विश्व कप टूर्नामेंट 4 से 30 जून 2024 तक होगा। ईएसपीएन क्रिकइंफो की ओर से साझा रिपोर्ट के मुताबिक यह T20 विश्वकप 20 टीमों के बीच खेला जाने वाला एक ऐसा टूर्नामेंट होगा, जो कैरेबियन और संयुक्त राज्य अमेरिका के 10 क्रिकेट मैदान पर खेला जाएगा।

10 क्रिकेट मैदानों में होगा 20 टीमों का T20 वर्ल्डकप (T20 World Cup 2024 Schedule)

इस रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि आईसीसी ने सभी बातों का निरीक्षण करने के बाद 10 ऐसे क्रिकेट मैदानों का चयन किया है, जहां टी-20 विश्व कप के सभी मैच खेले जाएंगे। बता दे अगले साल की T20 विश्व कप की मेजबानी करने वाले स्थानों की लिस्ट में फ्लोरिडा में लॉडरहिल, मॉरीसविले, डलास और न्यूयॉर्क का नाम शामिल है।

किन जगहों पर होंगे T20 विश्व कप के मैच

गौरतलब है कि लॉडरहिल के मैदान में पहले ही सभी टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले जा रहे हैं। दरअसल भारतीय टीम अगले महीने वहां वेस्टइंडीज के खिलाफ कुछ मैच खेलने के लिए जा रही हैं। इसके अलावा मॉरिसविले, डलास वर्तमान में मेजर लीग क्रिकेट के उद्घाटन संस्करण किया गया है, जो इन खेलों की मेजबानी कर रहा है। बता दे डलास, मॉरिसविले और न्यूयॉर्क के आयोजन स्थलों को भले ही अब तक आईसीसी की ओर से अंतर्राष्ट्रीय दर्जा ना मिला हो, लेकिन यहां बड़े टूर्नामेंट खेला जा रहे है। हालांकि ये बात अलग है कि ICC, क्रिकेट वेस्टइंडीज और यूएसए क्रिकेट की ओर से फिलहाल इन मैदानों को लेकर अभी फाइनल फैसला नहीं किया है।

T20 विश्व कप में भाग लेंगी कौन-कौन सी टीमें

बता दें साल 2024 में होने वाले T20 वर्ल्ड कप में भारत के अलावा वेस्टइंडीज, अमेरिका, आयरलैंड, पपुआ न्यू गिनी के साथ-साथ स्कॉटलैंड, अफगाानिस्तान, पाकिस्तान, इंग्लैंड, बांग्लादेश, ऑस्ट्रेलिया, नीदरलैंड्स, न्यूजीलैंड, श्रीलंका और साउथ अफ्रीका ने क्वालिफाई कर लिया है। बता दे ये सभी टीमें T20 वर्ल्ड कप में पहले ही क्वालिफाई कर चुकी है और बाकि टीमों का चयन लगातार जारी है, जिसके लिए क्वालिफायर्स राउंड खेले जायेंगा।

ये भी पढ़ें- धोनी का दोस्त ही बना था उनका जीजा, जाने क्या करते हैं ‘माही’ की एकलौती बहन के पति?

About the Author :

Kavita Tiwari

मीडिया के क्षेत्र में करीब 7 साल का अनुभव प्राप्त हुआ। APN न्यूज़ चैनल से अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद कई अलग-अलग चैनलों में असिस्टेंट प्रोड्यूसर से लेकर रन-डाउन प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया। वहीं फिलहाल बीते 1 साल 6 महीने से बिहार वॉइस वेबसाइट के साथ नेशनल, बिजनेस, ऑटो, स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट की खबरों पर काम कर रही हूं। वेबसाइट पर दी गई खबरों के माध्यम से हमारा उद्देश्य लोगों को बदलते दौर के साथ बदलते भारत के बारे में जागरूक करना एवं देशभर में घटित हो रही घटनाओं के बारे में जानकारी देना है।