असल जिंदगी में सगे भाई-बहन हैं टीवी के ये मशहूर सितारे, कई का तो है बॉलीवुड कनेक्शन

Written by: Manish Kumar | biharivoice.com • 03 जून 2021, 2:23 अपराह्न

छोटे और बड़े पर्दे के कलाकारों का लोगों से एक ही नाता रहा है, वह है मनोरंजन का। इन दो माध्यम द्वारा लोगों को खुद से जुड़े रखा है। कई ऐसे बॉलीवुड में जोड़ियां है जो कि टीवी स्क्रीन पर एक साथ नजर आती है लेकिन वह असल जिंदगी में भी भाई बहन है या फिर उनका एक दूसरे के साथ कोई ना कोई रिश्ता है। लेकिन आज भी कई ऐसे फैन्स है जो कि उनके इस रिश्ते से अनजान है तो आइए इस बारे में आपको बताते हैं।

मिहिका वर्मा – मिश्कत वर्मा


मिहिका बर्मा मिश्कत वर्मा टीवी इंडस्ट्री का दो जानामाना चेहरा है। मिहिका सीरियल यह है मोहब्बतें में नजर आए थे और उनका असल जिंदगी में भी नाम मिहिका ही है। वही मिश्कत वर्मा मिहिका वर्मा के छोटे भाई हैं। इनका इंडस्ट्री में जाना पहचाना चेहरा है। इनको “निशा और उसके कजिन” सीरियल में काफी पसंद किया गया था। इसके अलावा मिस्कत इच्छा प्यारी नागिन में भी नजर आ चुके हैं।

महर विज – पीयूष सहदेव


महर वैसे तो कई बॉलीवुड फिल्मों में नजर आ चुकी है। सलमान खान की सबसे सुपरहिट मूवी बजरंगी भाइजान जिसमें उन्होंने मुन्नी की अम्मी का किरदार निभाया था। वही आमिर खान के फिल्म सीक्रेट सुपरस्टार में भी Zaira वसीम की अम्मी का किरदार निभा चुकी है। महर विज-पीयूष सहदेव दोनों भाई बहन हैं।

अलका कौशल – वरुण बडोला


टीवी की दुनिया में वरुण बडोला का अच्छा खासा नाम है। उन्होंने कई फिल्मों में काम किया है। Alka कौशल Varun बडोला की बड़ी बहन है। अलका कौशल टीवी सीरियल्स में नेगेटिव रोल में नजर आ चुकी है। स्वरागिनी जोड़ें रिश्तों के सुर और Qabool है में अलका ने यादगार रोल निभाये हैं।

आलोक नाथ-विनीता मलिक


बॉलीवुड दुनिया के संस्कारी बाबूजी कहे जाने वाले आलोक नाथ कई सुपरहिट फिल्मों, सीरियल्स में काम किया है। अपने एक्टिंग करियर में आलोक नाथ में कई यादगार किरदार निभाए हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि आलोक नाथ और विनीता मलिक एक दूसरे के भाई बहन है। विनीता मलिक यह रिश्ता क्या कहलाता है में अक्षरा सिंघानिया की दादी का रोल निभाया था।

रिद्धि डोगरा अच्छा डोगरा


मर्यादा लेकिन कब तक से सीरियल की दुनिया में सफलता हासिल करने वाली रिद्धि डोगरा अक्षय डोगरा की बहन है। रिधि डोगरा के भाई अक्षय डोगरा भी टीवी इंडस्ट्री में ही काम करते हैं। वह इस प्यार को क्या नाम दूं 12/24 करोल बाग सीरियल में अभिनय कर चुके हैं।

तनुश्री दत्ता- इशिता दत्ता


बंगाल ब्यूटी कहीं जाने वाले तनुश्री दत्ता ने 2004 में फेमिना मिस इंडिया यूनिवर्स का खिताब जीता था। उन्होंने बॉलीवुड में कुछ खास सफलता तो नहीं पाई पर इनकी कुछ बॉलीवुड फिल्में हिट भी रही। तनुश्री की छोटी बहन इशिता दत्ता है जो कई बॉलीवुड फिल्मों और Dailyshop में काम कर चुकी है।

गौहर खान निगार खान


एक्ट्रेस और मॉडल गौहर खान टीवी जगत की जानी-मानी हस्ती है। गौहर खान और निगार खान एक दूसरे की सगी बहन है।

About the Author :

Manish Kumar

पिछले 5 सालों से न्यूज़ सेक्टर से जुड़ा हुआ हूँ। इस दौरान कई अलग-अलग न्यूज़ पोर्टल पर न्यूज़ लेखन का कार्य कर अनुभव प्राप्त किया। अभी पिछले कुछ साल से बिहारी वॉइस पर बिहार न्यूज़, बिजनस न्यूज़, ऑटो न्यूज़ और मनोरंजन संबंधी खबरें लिख रहा हूँ। हमेशा से मेरा उद्देश्य लोगो के बीच सटीक और सरल भाषा मे खबरें पहुचाने की रही है।