MS Dhoni jersey No-7: क्यो सिर्फ 7 नंबर की जर्सी पहनते हैं एमएस धोनी? वजह जान आपकों भी लगेगा झटका

MS Dhoni jersey No-7 Special Story: भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज कप्तान का टाइटल अपने नाम कर चुके कैप्टन कूल महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल 2023 की ट्रॉफी जीती है। बता दे यह पांचवीं बार है जब चेन्नई सुपर किंग्स आईपीएल की चैंपियन बनी है। आईसीसी के तीनों टूर्नामेंट को जीतने वाले दुनिया के इकलौते कप्तान महेंद्र सिंह धोनी सोशल मीडिया पर ज्यादा एक्टिव नहीं रहते। वह बेहद कम ही सोशल मीडिया अकाउंट पर कोई तस्वीर या वीडियो साझा करते हैं। हालांकि इस दौरान वह जब भी कुछ साझा करते हैं तो वह मिनटों में वायरल होने लगती है। महेंद्र सिंह धोनी को लेकर एक बात बेहद कॉमन है, कि हर कोई यह जानने को बेताब रहता है कि आखिर धोनी केवल 7 नंबर की ही जर्सी क्यों पहनते हैं? क्या यह उनका लकी नंबर है या यह नंबर किसी अंधविश्वास से जुड़ा है।

MS Dhoni jersey No-7

7 नंबर की जर्सी क्यों पहनते हैं महेंद्र सिंह धोनी

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने जब भी क्रिकेट के मैदान पर अपना बल्ला घुमाया है, वह हमेशा 7 नंबर की जर्सी में ही ग्राउंड पर नजर आए हैं। माही अब इंटरनेशनल क्रिकेट की दुनिया को अलविदा कह चुके हैं, लेकिन अभी भी वह आईपीएल के जरिए क्रिकेट की दुनिया से जुड़े हुए हैं। इंटरनेशनल, वनडे-टेस्ट और टी-20 सीरीज से संन्यास लेने वाले महेंद्र सिंह धोनी अभी भी आईपीएल में खेल रहे हैं। क्या आप जानते हैं कि धोनी आईपीएल में भी 7 नंबर की जर्सी में ही मैदान में उतरते हैं। इसके पीछे की वजह बेहद दिलचस्प है।

Also Read:  Virat Kohli Retirement: विराट कोहली ने किया रिटायरमेंट प्लान का ऐलान, कहा- 'मुझे देख नहीं पाओगे'; Video से मची खलबली

ये भी पढ़ें- सुरेश रैना ने धोनी को लेकर किया बड़ा खुलासा, IPL 2021 से बाहर करने के पीछे के खोले राज

दरअसल महेंद्र सिंह धोनी का जन्म 7 जुलाई 1981 को हुआ था, यानी 7 तारीख 7वां महीना…। धोनी अपने बर्थडे की वजह से 7 नंबर की जर्सी पहनते हैं। यह जर्सी धोनी के लिए काफी लकी है और इसी नंबर की जर्सी को पहनने के बाद वह मैदान में उतरते हैं।

whatsapp channel

google news

 

मालूम हो कि इसी नंबर की जर्सी को पहनकर महेंद्र सिंह धोनी ने भारत को 2007 में T20 वर्ल्ड कप चैंपियनशिप की ट्रॉफी दिलाई थी और साल 2011 में भी भारतीय टीम वनडे विश्व कप की विजेता रही थी। इसके बाद धोनी ने इसी जर्सी में कप्तानी संभालते हुए भारतीय टीम को 2013 में आईसीसी ट्रॉफी भी दिलाई थी।

ये भी पढ़ें- Asia Cup 2023: फाइनल हुआ एशिया कप का शेड्यूल, जाने कब और कहां-कहां होंगे मैच?

महेंद्र सिंह धोनी ने आईपीएल के दौरान अपने एक इंटरव्यू में इस बात का खुलासा किया था कि 7 एक ऐसी संख्या है, जो आपके पक्ष में ना जाए तो आपके खिलाफ ही नहीं जाती है। धोनी ने कहा था कि अपनी जर्सी के नंबर का चुनाव करने से पहले उन्हें किसी चीज के बारे में जानना उचित नहीं लगा था।

MS Dhoni jersey No-7

पहले बार 7वें नंबर पर ही मैदान में उतरे थे धोनी

बता दे धोनी ने 23 सितंबर 2004 को इंटरनेशनल क्रिकेट की दुनिया में कदम रखा था। इस दौरान टीम की कप्तानी सौरव गांगुली कर रहे थे। गांगुली ने धोनी को उनके डेब्यु मैच में नंबर 7 पर बैटिंग के लिए उतारा, लेकिन माही का खाता नहीं खुला। हालांकि किस खिलाड़ी को कितने नंबर पर मैदान में उतारना है और किसका क्या रोल होगा… इस पर फैसला टीम मैनेजमेंट ही लेती है। डेब्यू में शून्य के निजी स्कोर पर पवेलियन लौटने वाले महेंद्र सिंह धोनी का आत्मविश्वास पहले मैच के बाद नहीं डगमगाए था, बल्कि वह और भी मजबूत हो गए थे।

Also Read:  Virat Kohli Retirement: विराट कोहली ने किया रिटायरमेंट प्लान का ऐलान, कहा- 'मुझे देख नहीं पाओगे'; Video से मची खलबली

क्या IPL के 17वें सीजन में खेलेंगे धोनी?

ऐसे में इसके बाद से उन्होंने सफलता का वो मुकाम छुआ, कि भारतीय क्रिकेट के इतिहास में उनका नाम सबसे सफल कैप्टन के तौर पर दर्ज हो गया। उन्होंने भारत को दो वर्ल्ड कप खिताब दिलाए हैं। 42 साल के महेंद्र सिंह धोनी को चाहने वालों की संख्या देश ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी है। ऐसे में यही अटकले लगाई जा रही है कि धोनी आईपीएल के 17वें में सीजन में भी सीएसके की कप्तानी करते नजर आ सकते हैं।

Share on