रामानंद सागर की पोती साक्षी चोपड़ा दिखती है काफी ग्लैमरस, शाहरुख के बेटे आर्यन भी हैं दीवाने

Written by: Manish Kumar | biharivoice.com • 18 नवम्बर 2022, 12:07 अपराह्न

एक बार फिर से पूरे देश में कोरोना महामारी की दूसरी लहर ने दस्तक दी है जिसके बाद हर दिन लाखों की तादाद में लोग कोरोना संक्रमित पाए जा रहे है। वही इस दूसरे लहर में मौत के आंकड़े भी लगातार बढ़ते जा रहे है। देश की बदहाल हालत को देखते हुए एक बार फिर से देश के कई राज्यों में लॉकडाउन लगा दिया गया है ताकि कोरोना की चैन को तोड़ा जा सके।

हालांकि पिछले साल की भांति इस साल भी लॉकडाउन के कारण टीवी पर रामायण और महाभारत को एक बार फिर से प्रसारित कर दिया गया है। जिसके बाद एक बार फिर से रामानंद सागर सुर्खियों में आ गए है। लेकिन क्या आप जानते है कि रामानंद सागर से ज्यादा उनकी पोती साक्षी चोपड़ा सुर्खियों में बनी रहती है। जी हां, साक्षी अक्सर अपनी बोल्ड तस्वीरों और ग्लैमरस अंदाज़ को लेकर इंटरनेट पर छाई रहती हैं।

आपको बतादें कि रामानंद सागर की पोती साक्षी चोपड़ा खूबसूरती और स्टाइलिश लुक के मामले में बॉलीवुड की किसी अभिनेत्री से कम नही हैं। वैसे तो साक्षी के चाहने वाले लाखों लोग हैं पर इनमे सबसे खास बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान हैं।

शाहरुख के लाडले आर्यन खान साक्षी चोपड़ा को सोशल मीडिया पर फॉलो भी करते हैं। यूं तो साक्षी चोपड़ा सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती है और आये दिन अपनी तस्वीरें अपने फैन्स से साझा करती हैं जिनपर उनके फैन्स भी खूब प्यार बरसाते हैं और चंद मिनटों में उनकी तस्वीरें वायरल हो जाती है।

करती है ये काम

बता दें कि रामानंद सागर और मीनाक्षी सागर के तलाख के बाद साक्षी चोपड़ा अपनी माँ के साथ ही रहती हैं। साक्षी ने लंदन में म्यूजिक की ट्रेनिंग ली है इसके अलावा उनका खुद का अपना एक यूट्यूब चैनल भी है। साक्षी हमेशा ही चर्चे में रहती हैं मगर एक बार उन्होंने सबसे ज्यादा सुर्खियां तब बटोरी थी जब अपने सोशल मीडिया पर उन्होंने अपनी एक टॉपलेस फ़ोटो शेयर की थी। बता दें की साक्षी की उस न्यूड फोटो पर खूब हंगामा हुआ था

About the Author :

Manish Kumar

पिछले 5 सालों से न्यूज़ सेक्टर से जुड़ा हुआ हूँ। इस दौरान कई अलग-अलग न्यूज़ पोर्टल पर न्यूज़ लेखन का कार्य कर अनुभव प्राप्त किया। अभी पिछले कुछ साल से बिहारी वॉइस पर बिहार न्यूज़, बिजनस न्यूज़, ऑटो न्यूज़ और मनोरंजन संबंधी खबरें लिख रहा हूँ। हमेशा से मेरा उद्देश्य लोगो के बीच सटीक और सरल भाषा मे खबरें पहुचाने की रही है।