Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: सई-विराट को मिल गये सत्या के पिता, अब मिलकर पूरी करेंगे अंबा की Love Story

Written by: Kavita Tiwari | biharivoice.com • 29 मई 2023, 12:02 अपराह्न

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Next Episode: ‘गुम है किसी के प्यार में’ की कहानी में अब जबरदस्त ट्वीस्ट के साथ नया मोड़ आने वाला है। शो मे सई का किरदार निभाने वाली आयशा सिंह और विराट का किरदार निभाने वाले नील भट्ट की जिंदगी जल्द ही पलटने वाली है। गुम है किसी के प्यार में के अपकमिंग एपिसोड में आप देखेंगे कि सई और सत्या के बीच बढ़ रही नज़दीकियां विराट के लिए परेशानी की वजह बन गई है। तो वहीं सत्या के असली पिता का सच विराट की जिंदगी में तहलका मचा देगा।

फूट फूट कर रोएगा विराट

गुम है किसी के प्यार में की आगे की कहानी में आपको जबरदस्त ट्वीस्ट एंड टर्न देखने को मिलेंगे, जहां आप देखेंगे कि विराट अपने पिता ने निनाद के सामने फूट-फूट कर रोता नजर आएगा और कहेगा कि- जब से सई मेरी जिंदगी में आई है, मेरी जिंदगी बदल गई है। वह भले ही मुझसे दूर चली गई हो, लेकिन अभी भी मेरे दिल में रहती है। उसकी एक झलक मुझे कचट कर रख देती है। उसकी यादें मेरा पीछा नहीं छोड़ती। मेरे लिए उसे भुलाना बहुत मुश्किल हो गया है। मेरे दिल से लेकर दिमाग तक सब जगह सई छाई हुई है।

अंबा की जिंदगी में प्यार वापस लाएगी सई

सत्या की मां अंबा की उजड़ी जिंदगी में सई एक बार फिर प्यार का फूल खिलाने वाली है। दरअसल शो के अपकमिंग एपिसोड में आप देखेंगे कि साई को अंबा के बिछड़े प्यार के बारे में पता चल जाएगा। इसके बाद वह अंबा और विजेंद्र काका को मिलाने की प्लानिंग करेगी। इस बीच विराट से भी मदद मंगेगी और वह भी उसकी मदद के लिए तैयार हो जाएगा।

दरअसल सई विराट के पास जाकर कहेगी कि- भले ही हम दोनों अलग हो गए हो, लेकिन हमें दो प्यार करने वालों को मिलाना चाहिए और मुझे इसमें तुम्हारी मदद चाहिए। अब ऐसे में विराट और सई विजेंद्र काका और अंबा की मुलाकात कब, कैसे और कहां करवाते हैं… यह देखना शो में दिलचस्प मोड़ लायेगा।

About the Author :

Kavita Tiwari

मीडिया के क्षेत्र में करीब 7 साल का अनुभव प्राप्त हुआ। APN न्यूज़ चैनल से अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद कई अलग-अलग चैनलों में असिस्टेंट प्रोड्यूसर से लेकर रन-डाउन प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया। वहीं फिलहाल बीते 1 साल 6 महीने से बिहार वॉइस वेबसाइट के साथ नेशनल, बिजनेस, ऑटो, स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट की खबरों पर काम कर रही हूं। वेबसाइट पर दी गई खबरों के माध्यम से हमारा उद्देश्य लोगों को बदलते दौर के साथ बदलते भारत के बारे में जागरूक करना एवं देशभर में घटित हो रही घटनाओं के बारे में जानकारी देना है।