Anupamaa 26 May Episode: गुरु मां के कारण अनुज-अनुपमा में आई दूरी, लीला बा ने दिखाई माया को उसकी औकात

Written by: Kavita Tiwari | biharivoice.com • 26 मई 2023, 11:08 पूर्वाह्न

Anupamaa 26 May Episode: अनूपमा सीरियल में चल रहा फैमिली ड्रामा खत्म होने का नाम नहीं ले रहा। हर दिन सीरियल में नए-नए ट्वीस्ट आ रहे हैं। वही शाह और कपाड़िया हाउस में हंगामा भी लगातार बढ़ता जा रहा है। शो में जहां समर और डिंपी की शादी का जश्न चल रहा है, तो वही शादी के इस जश्न के बीच अनुज सबकी नजरों से छुपकर अनुपमा से बात करने के मौके तलाश रहा है। अनुज ये मौका ढूंढने में आज के एपिसोड में कामयाब भी हो जाएगा।

फिर अधूरी रह जायेगी अनुपमा-अनुज की बात

वह अनूपमा के पास जाएगा और कहेगा- मुझे नहीं पता कि मुझे यह मौका दोबारा मिलेगा या नहीं… मैं सब कुछ सच बता देना चाहता हूं। मैं जानता हूं कि तुमने मुझसे कुछ नहीं पूछा, लेकिन तुम्हारी आंखों में जितने सवाल है मैं उन सब के जवाब देना चाहता हूं। उस दिन जब मैं आ रहा था तो रास्ते में था… वह आगे कुछ कहने वाला होता है तभी गुरु मां का फोन आ जाता है। वह अनुपमा से फोन पर कहती है कि- मैं बस आ रही हूं, मैं निकल रही हूं। ऐसे में एक बार फिर अनुज और अनूपमा की बातें गुरु मां की वजह से अधूरी रह जाती है।

गुरुमां अनुपमा-अनुज के रिश्ते पर उठायेगी सवाल

इसके साथ ही आगे आप देखेंगे कि गुरु मां अपने सभी स्टूडेंट्स को कपड़ों के लिए डांट रही होती है। तभी गुरु मां अनुपमा से कहती हैं मैंने तुम्हें पहले ही कहा था कि अगर गुरुकुल के साथ काम करना है, तो पैरों में घुंघरू बंधे होने चाहिए…. जिम्मेदारियों की बेड़ियां नहीं चाहिए। इस पर अनुपमा जवाब में कहती है- मुझे याद है लेकिन मैं कैसे भूल जाऊं। अनूपमा यहीं नहीं रुकती बल्कि इसके बाद साफ शब्दों में गुरु मां को कह देती है- मैं कुछ जिम्मेदारियां छोड़ सकती हूं, लेकिन बेटे की पूरी शादी नहीं… यह सुनकर गुरु मां चौक जाती है।

इसके बाद गुरु मां अनुभव से बड़े अजीब सवाल पूछती हैं। वह अनूपमा के हाथ में अनुज की मेहंदी देख कहती है कि क्या अभी भी वह तुम्हारे मन में है… इस पर अनुपमा जवाब में कहती है- तन की सांसे छूट जाती है, लेकिन मन का रिश्ता नहीं टूटता…। यह सुनकर गुरु मां कहती है कि तुम बहुत ऊंचा उड़ सकती हो, लेकिन अनुज का प्यार तुम्हारे इस सफर को रोक ना दे। आगे का सफर लंबा भी है और मुश्किल भी… यह रिश्ते तुम्हारे सफर को और भी मुश्किल बना देंगे।

नकुल को परेशान कर रही अनुपमा की मौजूदगी

अनुपमा और गुरु मां के बीच की बात सुनकर वहां मौजूद नकुल डर जाएगा। दरअसल नकुल को इस बात का डर सता रहा है कि कहीं गुरु मां उसकी कड़ी मेहनत और उसका परिश्रम भूलकर अनूपमा के साथ नया रिश्ता ना बना ले और गुरुकुल की जिम्मेदारी उसे ना सौंप दे।

लीला बा दिखायेगी माया को उसकी औकात

वहीं दूसरी ओर समर की शादी के फंक्शन में अनूपमा के ना पहुंच पाने से पहले से गुस्से से तिलमिला रही होंगी, लेकिन जब सभी लोग अनूपमा के पक्ष में बात करेंगे तो लीलाबा अपना यह गुस्सा डिंपी पर उतार देंगी। इसके बाद लीला बा माया पर भी भड़कती नजर आएंगी और कहेगी तुम हो इसलिए फिक्र है… शादी तुड़वाने वाली शादी कैसे करवाएगी। इसके बाद माया अनुज को घर चलने के लिए कहती है, लेकिन अनुज टाल देता है। वहीं बरखा भी अंकुश पर तीखे तेवर दिखाती नजर आती है। इन सबके बीच काव्या वनराज को अपनी प्रेगनेंसी के बारे में कुछ भी ना बताने का फैसला कर चुकी है और वह अपने इस फैसले पर कायम नजर आ रही है।

आगे अनुपमा में क्या होगा

गुरुकुल से लेकर समर की शादी तक मचाया हंगामा अब कौन सा नया मोड़ लेता है, क्या शादी के खत्म होने से पहले अनुज और अनुपमा के बीच बात हो पाएगी…? क्या माया और बरखा के राज सभी के सामने खुल जाएंगे…? और क्या वनराज को यह पता चलेगा कि वह दोबारा पिता बनने वाला है…? यह सब जानने के लिए आपको अनूपमा का लेटेस्ट एपिसोड देखना होगा।

About the Author :

Kavita Tiwari

मीडिया के क्षेत्र में करीब 7 साल का अनुभव प्राप्त हुआ। APN न्यूज़ चैनल से अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद कई अलग-अलग चैनलों में असिस्टेंट प्रोड्यूसर से लेकर रन-डाउन प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया। वहीं फिलहाल बीते 1 साल 6 महीने से बिहार वॉइस वेबसाइट के साथ नेशनल, बिजनेस, ऑटो, स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट की खबरों पर काम कर रही हूं। वेबसाइट पर दी गई खबरों के माध्यम से हमारा उद्देश्य लोगों को बदलते दौर के साथ बदलते भारत के बारे में जागरूक करना एवं देशभर में घटित हो रही घटनाओं के बारे में जानकारी देना है।