Anupama 25 May Episode: अनुपमा के पैरों में गिरकर माफी मांगेगा अनुज, माया का खेल होगा खत्म!

Written by: Kavita Tiwari | biharivoice.com • 25 मई 2023, 1:51 अपराह्न

Anupama Next Episode: रूपाली गांगुली फेम अनुपमा सीरियल में चल रहा फैमिली ड्रामा खत्म होने का नाम नहीं ले रहा। जहां एक और दर्शक अनुज और अनुपमा के मिलन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, तो वही माया की वजह से अनुज और अनुपमा की दूरियां लगातार बढ़ती जा रही है। कल के एपिसोड में जहां आपने देखा कि माया जानबूझकर अनुज से अपने हाथों पर उसका नाम लिखवाती है। तो वही यह सब देख कर अनुपमा के आंसू नहीं रुकते और वहां से चली जाती है। इस दौरान अनुज को अपनी हर गलती का एहसास होता है। अब ऐसे में वह अपनी इस गलती का पछतावा किस अंदाज में करता है, यह आप आज के एपिसोड में देखेंगे।

माया अनुज के साथ जबरदस्ती करेगी डांस

समर की शादी का संगीत फंक्शन जोरों शोरों से चल रहा है। जहां माया अपना मायाजाल एक बार फिर से अनुज पर फैलाती नजर आएगी और वह जानबूझकर अनुज के करीब जाएगी और डांस फ्लोर पर उसे लेकर जाते हुए जबरदस्ती उसके साथ डांस करेगी। वही इस मौके का फायदा उठाकर वनराज भी अनूपमा के साथ डांस करने लगेगा। हालांकि परफॉर्मेंस के दौरान अनुज और अनुपमा, माया और वनराज को दरकिनार कर एक-दूसरे में ही खोए नजर आएंगे। दोनों की नजरें एक-दूसरे पर टिकी रहेंगी।

काव्या करेगी प्रेगनेंसी का खुलासा

समर की शादी में चल रहा फैमिली ड्रामा यहीं खत्म नहीं होगा, बल्कि यहां पर काव्या भी एक रायता फैलायेगी। वह अपनी प्रेग्नेंसी का खुलासा खुद कर देगी। शो में आप देखेंगे कि काव्या संगीत के बीच सब को छोड़कर अपने कमरे में जाएगी और इसके बाद अनूपमा भी उसके पीछे जाएगी। जहां उसकी हालत देखकर वह समझ जाएगी कि काव्या प्रेग्नेंट है। काव्या भी खुशी से उसे यह बताती नजर आएगी कि जिस दिन वह यह घर छोड़ कर गई थी, उसे ये बात उस दिन ही पता चली हालांकि अनूपमा काव्या को यह सलाह देगी कि वह वनराज को यह बता दे लेकिन काव्या साफ मना कर देगी।

अनुपमा के पैरों में गिरकर माफी मांगेगा

टॉप टीआरपी सीरियल अनुपमा के लेटेस्ट एपिसोड में सबसे बड़ा ड्रामा तब होगा, जब डांस परफॉर्मेंस के बीच अनुज अनुपमा को खींचकर दूर ले जाएगा। अनुज अनूपमा के पैरों में गिर कर माफी मांगता नजर आएगा। इस दौरान वह बहुत कुछ कहेगा। वही अनूपमा जवाब में एक लाइन कहकर वहां से चली जाएगी। वह कहेगी मुझे आपका प्रेम भीख में नहीं चाहिए, आपका प्रेम मेरा अधिकार था जो आपने किसी और को दे दिया। अब ऐसे में अनुज और अनूपमा के बीच यह ड्रामा कौन सा नया मोड़ लाता है? क्या अनूप और अनुज एक साथ फिर नजर आएंगे? या माया की वजह से यह रिश्ता खत्म हो जाएगा…. यह जानने के लिए आपको अनूपमा का लेटेस्ट एपिसोड देखना होगा।

About the Author :

Kavita Tiwari

मीडिया के क्षेत्र में करीब 7 साल का अनुभव प्राप्त हुआ। APN न्यूज़ चैनल से अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद कई अलग-अलग चैनलों में असिस्टेंट प्रोड्यूसर से लेकर रन-डाउन प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया। वहीं फिलहाल बीते 1 साल 6 महीने से बिहार वॉइस वेबसाइट के साथ नेशनल, बिजनेस, ऑटो, स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट की खबरों पर काम कर रही हूं। वेबसाइट पर दी गई खबरों के माध्यम से हमारा उद्देश्य लोगों को बदलते दौर के साथ बदलते भारत के बारे में जागरूक करना एवं देशभर में घटित हो रही घटनाओं के बारे में जानकारी देना है।